वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 सीरीज़ में रोहित और कोहली बना सकते हैं, ये बड़ा रिकॉर्ड

जिस तरीके से आईसीसी वनडे विश्वकप में भारत और वेस्टइंडीज़ का प्रदर्शन रहा था, उसको देखकर दोनों ही टीमें बहुत खुश नहीं होंगी और अब दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 3 अगस्त से तीन मैच की टी20 सीरीज़ खेलने उतरेंगी। अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए यह सीरीज़ दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्तवपूर्ण है।

भारत और वेस्टइंडीज़ के पास क्रिकेट के इस सबसे छोटे फार्मेट के लिए शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं और इस कारण यह सीरीज़ बेहद रोमांचक होने वाली है। जब भारतीय टीम के खिलाड़ी इस टी20 सीरीज़ में खेलने उतरेंगे तो उसमें कुछ खिलाड़ियों के पास नये रिकॉर्ड बनाने का एक अच्छा मौका होगा।

#1 विंडीज़ के खिलाफ सबसे अधिक अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा जिन्होंने इस विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने के साथ एक विश्वकप में सबसे अधिक शतक लगाने का भी नया रिकॉर्ड बनाने के बाद इस बात को साबित कर दिया कि वह वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार लिमिटेड ओवरो के खिलाड़ी हैं।

हिटमैन रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतको के साथ 334 रन बनायें हैं। रोहित ने 2 बार की टी20 विश्वविजेता टीम के खिलाफ 47 के औसत से रन बनायें हैं और यदि रोहित इस 3 मैच की टी20 सीरीज़ 2 अर्धशतक और लगा देते हैं, तो वह इस फार्मेट में विंडीज़ के खिलाफ श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान के 4 अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

#2 सबसे अधिक टी20 चौके लगाने का रिकॉर्ड

पहले टी20 में ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके टूटने की सबसे अधिक संभावना है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस समय सबसे अधिक चौके लगाने के मामले में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और भारतीय कप्तान विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज़ हैं, दोनों ने ही अभी 223 चौके टी20 क्रिकेट में लगाये हैं।

जहां दिलाशन ने 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, तो वहीं कोहली 62 पारी में यहां तक पहुंच चुके हैं। जहां कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़कर पहले स्थान पर पहुंचने में सबसे आगे चल रहे हैं, तो वहीं दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज़ मोहम्मद शहजाद 218 चौके लगाकर उनसे अधिक दूर नहीं है, इसके अलावा रोहित शर्मा के नाम पर भी इस समय 203 चौके टी20 क्रिकेट में दर्ज हैं।

#3 सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

टी20 के इतिहास में अभी तक लिमिटेड ओवर्स में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने खुद को एक महान खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया है और वह जिस तरीके से बल्लेबाज़ी करते हुए रन बनाते है, तो ऐसा सभी को ऐसा लगता है, कि ये बहुत ही आसान काम हो।

जिस समय रोहित किसी भी अच्छी गेंद को आसानी को साथ मैदान के बाहर मार देते हैं, तो उस समय गेंदबाज़ की हताशा को साफ तौर पर उसके चेहरे पर देखा जा सकता है और रोहित को गेंद बाउंड्री के पार पहुंचाने के लिए कभी भी ताकत का प्रयोग करते हुए नहीं देखा गया है।

मौजूदा समय में रोहित के नाम पर टी20 में 100 से अधिक छक्के दर्ज हैं और इस फार्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले क्रिस गेल से सिर्फ 3 कदम दूर खड़े हुए हैं, जो वह इस 3 मैच की टी20 सीरीज़ में आसानी के साथ तोड़ सकते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago