वेस्टइंडीज़ बनाम भारत के बीच होने वाली टी20 सीरीज़ से पहले डालिए एक नज़र इन रिकॉर्ड्स पर

WI vs IND T20 Statistical Preview: भारतीय टीम का वेस्टइंडीज़ दौरा 3 अगस्त से 3 मैच की टी20 सीरीज़ के साथ शुरू हो जाएगा। इस सीरीज़ के पहले 2 मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जायेंगे जिसके बाद आखिरी टी20 मैच विंडीज़ जमीन पर होगा। भारतीय टीम इस दौरे पर टी20 सीरीज़ के बाद 3 मैच की वनडे सीरीज़ और 2 मैच की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी। दोनों ही टीमें विश्वकप के बाद अपनी पहली सीरीज़ खेल रही हैं और उनकी नज़र अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप की तैयारियां अभी से शुरू करने पर होगी।

यहां पर देखिए दोनों ही टीमों के बीच टी20 सीरीज़ के रिकॉर्ड | WI vs IND T20 Statistical Preview

  1. अभी तक दोनों ही टीमों के बीच में 11 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत और विंडीज़ ने 5-5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच रद्द रहा था। पिछले साल भारत में हुई 3 मैच की टी20 सीरीज़ में विंडीज़ का पूरा सफाया होने से भारत इस बराबरी पर पहुंचा है।
  2. टी20 क्रिकेट में सुनील नारायण ने रोहित शर्मा को 7 बार ऑउट किया है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में रोहित ने अभी तक नारायण की 18 गेंदे खेली हैं, जिसमें वह 26 रन ही बना सके हैं लेकिन एकबार भी ऑउट नहीं हुए है। वहीं पिछले आईपीएल सीज़न में रोहित ने नारायण की 15 गेंदो का सामना करते हुए 21 रन बनाये और एकबार भी अपना विकेट उन्हें नहीं दिया।
  3. खलील अहमद ने इस साल टी20 क्रिकेट में तेज़ गेंदबाज़ो में सबसे अभी तक सबसे अधिक 35 विकेट हासिल किए हैं। खलील ने ये 35 विकेट सिर्फ 16 मैचो में ही हासिल किए जिसमें उनका औसत 14.4 का रहा है। पहले 2 स्थान पर लेग स्पिनर राशिद खान 45 विकेट के साथ और संदीर लमिछाने 43 विकेट के साथ हैं, जिन्होंने खलीली से अधिक टी20 विकेट इस साल हासिल किए हैं।
  4. टी20 फार्मेट में इस साल लोकेश राहुल और मनीष पांडे का बल्लेबाज़ी औसत 50 से अधिक का हैं। राहुल ने 16 टी20 पारियों में 690 रन बनायें हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं मनीष पांडे ने 19 टी20 पारियों में एक शतक और 4 अर्धशतक के साथ 675 रन बनायें हैं।
  5. रोहित शर्मा के नाम पर इस समय अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 102 छक्के दर्ज हैं और वह इंटनेशनल लेवल पर 100 से अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर 105 छक्को के साथ क्रिस गेल जबकि दूसरे स्थान पर 103 छक्को को साथ मार्टिन गुप्टिल हैं।
  6. इस साल टी20 क्रिकेट में सभी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक रन श्रेयस अय्यर के नाम पर हैं। अय्यर ने साल 2019 में 26 टी20 पारियां खेली जिसमें उन्होंने 41.17 के औसत से 947 रन बनायें हैं।
  7. विराट कोहली के नाम पर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 2263 रन दर्ज हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली यदि 10 रन और बना लेते हैं, तो वह मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोडकर दूसरे स्थान पर आ जायेंगे जबकि पहले स्थान पर 2331 रनों के साथ रोहित शर्मा काबिज़ हैं।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago