Categories: WWE

3 सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर को रॉयल रंबल पीपीवी में चैलेंज कर सकते हैं

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है. ब्रॉक ने कोफी किंग्सटन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी. WWE में हुए स्पेशल ड्राफ्ट के कुछ समय बाद ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को रॉ में लेकर आए थे. ब्रॉक लैसनर ने सर्वाइवर सीरीज 2019 में मिस्टीरियो के खिलाफ WWE टाइटल को डिफेंड किया है. इसके बाद वह WWE से दूर है.

WWE में कुछ समय पहले बीस्ट की वापसी के बारे में जानकारी दी. ब्रॉक लैसनर की रॉ के अगले एपिसोड में वापसी होगी. उम्मीद लगाई जा रही है कि Royal Rumble पीपीवी में वह एक मैच लड़ने वाले हैं. रॉ के एपिसोड से ब्रॉक लैसनर की WWE चैंपियनशिप के लिए नया चैलेंजर देखने को मिल सकता है. WWE बड़े पीपीवी में जरूर किसी बड़े सुपरस्टार को टाइटल मैच देने का प्लान बना सकता है.

WWE के पास रोस्टर पर काफी अच्छे विकल्प है जो बीस्ट को अच्छी फाइट दे सकते हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो ब्रॉक लैसनर को Royal Rumble पीपीवी में चैलेंज कर सकते हैं.

रिकोशे

रिकोशे WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार तो नहीं है लेकिन उन्हें डेब्यू के बाद बढ़िया पुश मिला है. रिकोशे ने अभीतक जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इसके अलावा WWE ने भी इस सुपरस्टार को चैंपियन बनाया है. रिकोशे को हर एक फैन WWE टाइटल मैच लड़ते हुए देखना चाहेगा. वह बीस्ट को अपनी हाईफ्लाइंग मूव से चकमा दे सकते हैं. पूर्व US चैंपियन के करियर का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी ब्रॉक लैसनर को सकते हैं.

ड्रू मैकइंटायर

पूर्व NXT चैंपियन को मेन रोस्टर पर आने के बाद सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला है. इसके अलावा उन्हें किसी बड़े सुपरस्टार के खिलाफ मैच भी नहीं मिला है. ऐसे में WWE उन्हें Royal Rumble में बड़ा मैच दे सकता है. वह बीस्ट को जबरदस्त फाइट दे सकते हैं. ड्रू के लिए 2020 यादगार रहेगा और इसकी शुरुआत बीस्ट के साथ बड़े मैच से हो सकती है. यह मैच हर एक फैन देखना पसंद करेगा.

एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक ने कुछ समय पहले ही बडी मर्फी के साथ दुश्मनी को खत्म किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व क्रुजर्वेट चैंपियन को जबरदस्त टक्कर दी थी. पॉल हेमन को एलिस्टर ब्लैक काफी पसंद है. इस वजह से WWE उनकी बुकिंग ब्रॉक लैसनर के खिलाफ कर सकता. यह एक बढ़िया विकल्प होगा. इस वजह से लैसनर को रॉ की टॉप चैंपियनशिप के लिए रॉयल रंबल 2020 में मैच मिल सकता है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago