Categories: WWE

WWE में साल 2019 की यह रहीं 10 चौंकाने वाली चीज़े

Shocking WWE Moments: साल 2019 हर एक WWE फैन के लिए अच्छा रहा है क्योंकि इस साल कंपनी ने कई सारी बढ़िया चीज़े की है. 2019 में कई सारी चौंकाने वाली चीज़े देखने को मिली है. इसलिए हम बात करने वाले हैं साल 2019 की 10 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में.

10. ब्रॉक लैसनर vs कोफी किंग्सटन

ब्रॉक और कोफी के बीच स्मैकडाउन के स्पेशल एपिसोड में मैच देखने को मिला था. इस मैच में ब्रॉक ने फैंस को चौंकाते हुए सिर्फ 7 सेकंड में WWE चैंपियनशिप जीत ली थी.

9. लाना का रुसेव को धोखा देना

लाना ने रुसेव को धोखा देते हुए बॉबी लैश्ले के साथ रिलेशन बनाया. यह एक शॉकिंग चीज़ थी क्योंकि फैंस को एक समय में रूसेव और लाना की जोड़ी बहुत पसंद थी.

8. बतिस्ता की वापसी

बतिस्ता ने रिक फ्लेयर के बर्थडे पर नेचर बॉय पर अटैक किया था. यह एक चौंकाने वाली चीज़ थी, इसके बाद रेसलमेनिया में ट्रिपल एच और बतिस्ता के बीच मैच हुआ था.

7. ब्रे वायट का नए कैरेक्टर में आना

Shocking WWE Moments: ब्रे वायट ने उस साल ‘इटर ऑफ वर्ल्ड’ वाले कैरेक्टर को खत्म करके नए गिमिक को फैंस के सामने प्रस्तुत किया. उनका यह निर्णय सफल रहा क्योंकि वह यूनिवर्सल टाइटल जीतने में सफल रहे.

6. बेली का हील टर्न

बेली ने स्मैकडाउन चैंपियनशिप हारने के बाद हील टर्न लिया और शार्लेट को हराकर चैंपियनशिप जीत ली. उन्होंने अचानक से हील बनने का निर्णय लाया जो बड़ा शॉक था.

5. केन वैलासकेज़ और टायसन फ्यूरी का डेब्यू

साल की शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रसिद्ध बॉक्सर टायसन फ्यूरी और पूर्व MMA स्टार केन वैलासकेज़ WWE में मैच लड़ेंगे. यह एक बहुत बड़ा शॉक था.

4. मेंस रॉयल रंबल में विमेंस सुपरस्टार का आना

Shocking WWE Moments: साल 2019 के रॉयल रंबल में नाया जेक्स ने एंट्री की थी. हर एक फैन यह देखकर चौंक गया था. लंबे समय बाद किसी विमेंस सुपरस्टार ने ट्रेडिशनल रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी.

3. सीएम पंक का WWE बैकस्टेज पर आना

सीएम पंक ने कुछ महीनों पहले WWE बैकस्टेज शो में डेब्यू किया. इसके साथ ही लंबे समय बाद वह प्रो-रेसलिंग से जुड़ी चीज़ में नजर आए. पंक की वापसी फैंस को याद रहेगी.

2. रोमन रेंस का चैंपियनशिप न जीतना

रोमन रेंस ने 2019 में एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती जबकि इससे पहले हर साल उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. द बिग डॉग के लिए यह एक बड़ी बात है और फैंस के लिए यह शॉक था.

1. 24/7 चैंपियनशिप का आना

Shocking WWE Moments: 24/7 चैंपियनशिप ने WWE में एक नई चीज़ को प्रदर्शित किया है. हर एक फैन हार्डकोर टाइटल को WWE में आते हुए देखना चाहता था लेकिन WWE ने फैंस के लिए उससे अच्छा विकल्प पेश किया.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago