जॉन मॉरिसन ने कुछ समय पहले ही WWE के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. इसके बाद उनकी वापसी को लेकर अलग–अलग प्रकार की खबरें सामने आ रही थी. WWE बैकस्टेज के दौरान बताया गया था कि मॉरिसन की 9 सालों बाद WWE में वापसी देखने को मिलेगी.
मॉरिसन ने 2011 में WWE से जाने का निर्णय लिया था जिसके बाद उन्होंने इम्पैक्ट रेसलिंग, लुचा अंडरग्राउंड और कई सारे अलग–अलग रेसलिंग प्रमोशन के लिए काम किया. इम्पैक्ट से कुछ समय पहले उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था. इसके बाद खबरें आ रही थी कि वह AEW में जा सकते हैं.
इसके बजाय उन्होंने WWE में वापस आने का निर्णय लिया. खैर, इस दिग्गज सुपरस्टार के लिए WWE में कई सारे अच्छे प्रतिद्वंदी को सकते हैं. स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में वह बैकस्टेज सैगमेंट में नजर आए थे. इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो जॉन मॉरिसन को वापसी के बाद सामना कर सकते हैं.
1. द मिज़
द मिज़ और जोह मॉरिसन काफी अच्छे दोस्त है. उन्होंने पहले WWE में टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है और वह कंपनी की सफल टैग टीम जोड़ियों में से एक थे. WWE ने दोनों के बीच पहले दुश्मनी दिखाई है. खैर, वह फिर मॉरिसन का सामना कर सकते हैं. द मिज़ को एक अच्छी स्टोरीलाइन की जरूर है और मॉरिसन के साथ वह बढ़िया काम कर सकते हैं. द मिज़ और मॉरिसन की अंतिम स्टोरीलाइन ज्यादा खास नहीं रही थी.
2. एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स रिंग में काफी अच्छा काम करते हैं वहीं मॉरिसन भी तगड़े इन रिंग सुपरस्टार है. ऐसे में कहा जा सकता है की एजे और मॉरिसन WWE की रिंग में बढ़िया मैच दे सकते हैं. दोनों ही टेक्निकल रेसलर्स है और रिंग में वह अपनी परफॉर्मेंस से कफ नाम कमा सकता हैं. WWE के पास इस बड़े ड्रीम मैच को रेसलमेनिया के बाद बुक करने का अच्छा मौका है. एजे अभी रॉ का हिस्सा है वहीं मॉरिसन स्मैकडाउन में नजर आए थे.
3. डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन अभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप की दुश्मनी में है. वह रॉयल रंबल के बाद नई स्टोरीलाइन की तलाश में होंगे. ऐसे में जॉन उनके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं. WWE के अभी डेनियल से अच्छा रेसलर नहीं है और ऐसे में इस सुपरस्टार के साथ मैच करने से मॉरिसन का कद बढ़ जाएगा. दोनों ही सुपरस्टार्स बिना की चैंपियनशिप स्टोरीलाइन के अपने मैच को जबरदस्त बना सकते हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…