क्रिकेट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है. इसके अलावा हर एक खिलाड़ी खेल भावना का सम्मान करता है. क्रिकेट खेलने वाले हर एक खिलाड़ी को समझदार और परिपक्व माना जाता है. क्रिकेट में दो अलग–अलग टीम के खिलाड़ियों के बीच कई मौकों पर अनबन देखने को मिली है.
ऐसे बहुत कम मौके आए हैं जब एक ही टीम के दो खिलाड़ी आपस में भीड़ गए. कई मौकों पर विवाद सिर्फ शब्दों तक रहे तो कई मौकों पर खिलाड़ी फिजिकल रूप से भी आपस में भीड़ गए. इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 मौकों के बारे में जब एक ही टीम के दो खिलाड़ी आपस मे भीड़ गए.
रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना के बीच मैदान पर हुई कहासुनी
2013-14 में वेस्टइंडीज के साथ हुई सीरीज में यह बड़ी घटना हुई थी. मैच के दौरान रैना ने कुछ बड़े कैच छोड़ दिये. इस वजह से जडेजा बीच मैच में रैना के पास गए और उनसे बहस करने लगे.
दोनों खिलाड़ियों को बाद में अलग कर दिया गया. खैर, बताया जाता है कि रविंद्र ने रैना को लेकर कई सारी बातें कही थी जिस वजह से यह झगड़ा आगे बढ़ा. मैच के दौरान ही यह झगड़ा सुलझ गया और दोनों खिलाड़ी बाद में साथ नजर आए.
मोहम्मद आसिफ और शोएब अख्तर आपस में उलझे
दोनों के बीच 2007 के वर्ल्ड T20 के दौरान अनबन हुई. ड्रैसिंग रूम में अख्तर और आसिफ के बीच किसी बात को लेकर मदभेद हो गया. इसके बाद शोएब ने आसिफ को जांघ (थाई) पर बैट से मार दिया.
इस हादसे के चलते शोएब को T20 वर्ल्ड कप से सस्पेंड कर दिया गया. इसके अलावा उनपर तीन मैचों का बैन भी लगा. अख्तर ने बाद में आसिफ से माफी मांगी और दोनों के बीच यह अनबन खत्म हो गयी.
जेसी रायडर और डॉग ब्रेसवेल ने की मारपीटरायडर और ब्रेसवेल
इंडिया–न्यूज़ीलैंड के बीच 2014 मे हुई सीरीज के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हुई. दरअसल, जेसी शुरुआत से ही जल्दी बुरा मान जाते हैं और इसके अलावा वह शराब के नशे में चीज़ें ध्यान नहीं रखते.
कुछ ऐसा ही ऑकलैंड के एक पब में हुआ. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इस दौरान वह दोनों शारीरिक रूप से भी चोटिल हुए. जेसी को उस समय सिर में चोट आई और ब्रेसवेल को पैरों में गहरी चोट लगी. उन्हें बाद में एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.
हरभजन सिंह और अंबाती रायडू के बीच मैदान पर हुई कहासुनी
यह बात कुछ सालों पहले की है जब IPL में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरगाईन्ट्स के बीच मैच हुआ था. मुकाबले के दौरान सौरभ तिवारी ने हरभजन की गेंद पर मिडविकेट की ओर शॉट लगाया.
इस दौरान रायडू ने गेंद को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नाकाम हुए. भज्जी ने इसके बाद रायडू को कुछ कहा जो उन्हें पसंद नहीं आया. दोनों एक–दूसरे की ओर तेजी से आगे बढ़े लेकिन बाद में भज्जी ने अंबाती को शांत करने की कोशिश की.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…