एक गेंदबाज़ के लिए हमेशा एक-एक विकेट काफी महत्वपूर्ण रहता हैं, जब भी कोई गेंदबाज़ बॉलिंग के लिए आता है, तो वह हमेशा अपनी गेंदो के जरिए बल्लेबाज़ को गलत शॉट खेलने पर मजबूर करता है।
जो आज भी तोड़ Cricket इतिहास में जहां एक से एक बड़े दिग्गज़ बल्लेबाज़ देखने को मिले हैं, तो वहीं कई ऐसे गेंदबाज़ भी हुए जिन्होंने अपने प्रदर्शन के जरिए ऐसे रिकॉर्ड बनाये पाना किसी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं है। इन गेंदबाज़ो में से काफी ऐसे थे, जिन्होंने अपने करियर की आखिरी गेंद पर विकेट हासिल किया जिसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं।
आज हम आपको ऐसे ही 5 गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रोफेशनल Cricket की आखिरी गेंद पर विकेट हासिल करके करियर का अंत किया।
#1 ग्लैन मैक्ग्राथ (Glenn McGrath)
ऑस्ट्रेलियन टीम के दिग्गज़ तेज गेंदबाज़ ग्लैन मैक्ग्राथ को Cricket इतिहास का अभी तक सबसे शानदार तेज़ गेंदबाज़ माना जाता है। मैक्ग्राथ को हमेशा एक ऐसा गेंदबाज़ माना जाता है, जो हमेशा अपनी सटीक लाइन लेंथ के जाना जाता है। मैक्ग्राथ के नाम पर एक नायाब रिकॉर्ड दर्ज जिन्होंने अपने आखिरी टेस्ट, वनडे और टी20 में आखिरी गेंद पर विकेट हासिल किया है।
मैक्ग्राथ ने अपने प्रोफेशनल करियर में आखिरी बार टेस्ट Cricket खेला था, जिसमें उन्होंने अपने करियर की आखिरी गेंद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जेम्स एंडरसन को डाली थी और इस पर माइक हसी ने मिड ऑन पर कैच किया था।
मैक्ग्राथ के नाम पर अंतरराष्ट्रीय Cricket में सभी फार्मेट में मिलाकर 949 विकेट दर्ज हैं।
#2 मुथैया मुरलीधरन (Muthayya Muraleedharan)
श्रीलंकन टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपना टेस्ट करियर एकदम ऊचांई पर खत्म किया है। मुरलीधरन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें आखिरी गेंद पर प्रज्ञान ओझा का विकेट गाले के मैदान में हासिल किया था। मुरली ने इस विकेट के साथ टेस्ट Cricket में अपने 800 विकेट भी पूरे किए थे।
मुरलीधरन के नाम पर विश्व Cricket में सभी फार्मेट में मिलाकर सबसे अधिक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड हैं। मुरलीधरन ने कुल 1347 विकेट अपने पूरे करियर में सभी फार्मेट में मिलाकर हासिल किए।
#3 सर रिचर्ड हेडली (Sir Richard Hadlee)
न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व दिग्गज़ तेज़ गेंदबाज़ सर रिचर्ड हेडली अपनी गति और स्विंग गेंदो से बल्लेबाज़ो के लिए काफी समस्या पैदा करते थे। रिचर्ड अपनी खतरनाक गति के कारण काफी सुर्खियों में रहते थे।
अपने आखिरी टेस्ट में हेडली ने पहली पारी में 86 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ डी. मैलकम का आखिरी विकेट एलबीडब्लू के रूप में लेकर अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत किया।
हेडली पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय Cricket खिलाड़ी थे, जिन्होंने वनडे Cricket में 1000 रन बनाने के साथ 100 से अधिक विकेट भी हासिल किए थे।
#4 लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga)
लिमिटेड ओवरो की Cricket में सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ो में से एक इस खिलाड़ी को माना जाता है। मलिंगा को हमेशा सही लाइन लेंथ के साथ यॉर्कर गेंद डालने के लिए पहचाना जाता है। अपने राउंड आर्म एक्शन के जरिए बल्लेबाज़ो के परेशानी का सबब मलिंगा हमेशा बने रहे।
मलिंगा ने अपने वनडे करियर का आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ कोलम्बो के मैदान में खेला था, जिसमें उन्होंने उस मैच मे बांग्लादेश टीम का आखिरी विकेट मुस्ताफिजुर रहमान का लेकर ना सिर्फ उनकी पारी को खत्म को किया बल्कि अपने करियर का भी अंत भी किया।
#5 एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist)
आप को यह नाम देखकर काफी अचम्भा हुआ होगा क्योंकि एडम गिलक्रिस्ट की गिनती हमेशा एक दिग्गज़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर होती है। अंतरराष्ट्रीय Cricket को अलविदा कहने के बाद गिलक्रिस्ट ने प्रोफेशनल Cricket खेलना आगे कुछ सालों के लिए जारी रखा।
जिसमें गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच खेलते हुए हरभजन सिंह के रूप में अपना आखिरी विकेट हासिल किया। गिलक्रिस्ट के विकेट लेने के साथ मुम्बई इंडियंस की पारी वहीं पर समाप्त हो गयी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…