इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए के बीच होने वाले दूसरे अनऑफिशियल वनडे की संभावित Dream11

IND-A vs SA-A Dream11 Prediction, Playing 11 & Live Score: 2nd Unofficial ODI
इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचो की अनऑफिशियल वनडे सीरीज़ के पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज करके सीरीज़ की शानदार शुरूआत की है। पहले मैच में अफ्रीका ए टीम ने टॉस जीतने के बाद 47 ओवरो के मैच में इंडिया ए को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। इंडिया ए के शुरूआती 4 बल्लेबाज़ो ने 25 से अधिक का स्कोर तो बनाया लेकिन कोई भी उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका जिसके बाद शिवम दूबे ने 60 गेंदो में 79 रनों की नाबाद पारी और अक्षर पटेल ने 36 गेंदो में 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।

अक्षर पटेल और शिवम दूबे ने 7 वें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी सिर्फ 67 गेंदो में करके 47 ओवरो में 328 का स्कोर बना दिया। अफ्रीका ए टीम के लिए रीज़ा हेंड्रिक्स ने जरूर 108 गेंदो में 110 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई और पूरी टीम 258 रन बनाकर सिमट गयी। इंडिया ए के लिए गेंदबाज़ी में युजवेंद्र चहल ने कमाल दिखाते हुए 5 विकेट हासिल किए।

मैच डिटेल्स | IND-A vs SA-A Match Details
इस 5 मैचो की अनऑफीशियल वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 31 अगस्त को सुबह 9 बज़े से खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और हॉटस्टार एप पर किया जाएगा।

वेदर कंडीशन | IND-A vs SA-A Weather Conditions
पहला वनडे थोड़ी देरी के साथ शुरू हुआ था, जिस कारण मैच को 47-47 ओवरो का करना पड़ा था। दूसरे वनडे में भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है, लेकिन इस मैदान का ड्रेनिंग सिस्टम काफी अच्छा होने की वजह से मैच को पूरा कराया जा सकता है।

पिच कंडीशन | IND-A vs SA-A Pitch Conditions
ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच का वैसे तो बर्ताव थोड़ा धीमा है, लेकिन पहले मैच में बारिश की वजह से सुबह के वक्त थोड़ी तेज़ी देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका ए के तेज़ गेंदबाजो ने इसका लाभ भी उठाया, लेकिन जैसे ही नमी खत्म होती है, तो पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी मुफीद हो जाता है, जिसके बाद दूसरी पारी में इस पिच पर स्पिन गेंदबाज़ो के लिए खासी मदद देखी जा सकती है।
औसत पहली पारी का स्कोर – 206 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड – जीत 4, हार 2

संभावित प्लेइंग इलेवन | IND-A vs SA-A Probable Playing 11

इंडिया ए (India-A):
रितुराज़ गायकवाड, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, मनीष पांडे (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दूबे, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर, खलील अहमद।

दक्षिण अफ्रीका ए (South Africa-A):
जानेमन मलान, रीज़ा हेंड्रिक्स, काएले वैरीने, तांबे बुवामा (कप्तान), खाया जोंडो, हेनरिक क्लासेंन, बीजोरन फार्चुन, जॉर्ज लिंडे, जूनियर डाला, बेरून हेंड्रिक्स, एनरिच नोर्टेज़।

टॉप पिक्स | IND-A vs SA-A Top Picks
विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन और हेनरिक क्लासेंन इस वनडे सीरीज़ के प्रमुख खिलाड़ी माने जा सकते हैं। किशन ने जहां पहले मैच में 37 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं क्लासेन ने 58 रनों की। क्लासेन का भारतीय स्पिन गेंदबाज़ो के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | IND-A vs SA-A Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • ईशान किशन

बल्लेबाज़

  • मनीष पांडे (कप्तान)
  • रितुराज़ गायकवाड
  • रीज़ा हेंड्रिक्स
  • जानेमन मलान

ऑलराउंडर्स

  • शिवम दूबे (उपकप्तान)
  • क्रुणाल पांड्या
  • जॉर्ज लिंडे

गेंदबाज़

  • बीजोर्न फार्चुन
  • युजवेंद्र चहल
  • जूनियर डाला
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago