Categories: Cricket

5 बॉलर जिन्होने टी-20 वर्ल्ड कप मे 5 विकेट हॉल अपने नाम किया

जब से क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी-20 आरंभ हुआ है,तब से क्रिकेट के खेल मे रोमांच और भी बढ गया है। क्रिकेट खेल कि मांग होति है कि स्थिति को समझकर स्थिति के अनुसार खेला जाये। टी-20 क्रिकेट प्रारुप को बल्लेबाजो के लिए माना जाता है और हमने देखा भी है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच से लकर IPL मे भी गेंदबाजो का बच के जाना कभी-कभी ही होता है क्योकि लगभग मैचो मे 180-220 रन बनते ही है। हालंकी हम ऐसा नही बोल सकते है की गेंदबाजी के लिए नही है क्योकि इस 20 ओवर के मैच मे भी गेंदबाज हैट्रीक लेते है या फिर 5 विकेट हॉल भी लेकर अपने टीम के जीत मे योगदान देते है। 2007 मे शुरु हुये टी-20 वर्ल्ड कप के अब तक 6 संस्करण हो चुके है।

इस आर्टिकल हम आपको 5 ऐसे गेंदबाजो के बारे बतायेगें जिन्होने टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे मंच पर 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है और अपने टीम के जीत दिलाने कि कोशीश कि है।

1.उमर गुल(पाकिस्तान)

पाकिस्तान के इस बॉलर को अगर टी-20 के लिए बेहतर गेंदबाज कहा जाये तो गलत नही होगा। उमर गुल ही वो पहले गेंदबाज है जिन्हाने टी-20 वर्ल्ड कप मे 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। 2009 टी-20 वर्ल्ड मे पाकिस्तान और न्युजीलैंड के बिच मैच खेला जा रहा था। इस मैच मे उमर गुल ने 3 ओवर मे मात्र 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था और ये मैच पाकिस्तान टीम जीत गयी थी।

2.अजंता मेंडिस(श्रीलंका)

कहते है की कोई भी बल्लेबाज अगर अजंता मेंडिस के गेंदो का सामना करता है करना चाहता है तो उसे अजंता मेंडिस को उनके हाथो से ही पढना शुरु कर दे। अजंता मेंडिस अपने कैरम बॉल का सटीक इस्तेमाल करते थे। 2012 टी-20 वर्ल्ड मे श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बिच मैच खेला जा रहा था। इस मैच मे अजंता मेंडिस ने 4 ओवर मे मात्र 8 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया था और ये मैच श्रीलंका टीम जीत गयी थी।

3.लसिथ मलिंगा(श्रीलंका)

इस गेंदबाज के नाम से हम सभी वाकिफ है और इस गेंदबाज के करिश्माओ से भी। अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच हो IPL मलिंगा हर जगह अपनी छाप छोड चुके है। 2012 टी-20 वर्ल्ड मे श्रीलंका और इंगलैंड के बिच मैच खेला जा रहा था। इस मैच मे अजंता मेंडिस ने 4 ओवर मे मात्र 31 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था और ये मैच श्रीलंका टीम जीत गयी थी।

4.अहसान मलिक(नीदरलैंडस)

इस फेहरिस्त मे ये नाम चौकानेवाला है लेकिन इस गेंदाज ने भी टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बडे प्लेटफार्म पर ये कारनामा किया है। 2014 टी-20 वर्ल्ड मे नीदरलैंडस और साउथ अफ्रिका के बिच मैच खेला जा रहा था। इस मैच मे अहसान मलिक ने 4 ओवर मे मात्र 19 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था, हांलाकी ये मैच नीदरलैंडस टीम हार गयी थी।

5.रंगना हेराथ(श्रीलंका)

रंगना हेराथ श्रीलंका क्रिकेट का वो चेहरा है जिसे प्रदर्शन से ज्यादा चोट ने क्रिकेट से दुर रखा है। बायें हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने भी कई बल्लेबाजो को अपने गेंद पर घुमाया है। 2014 टी-20 वर्ल्ड मे श्रीलंका और न्युजीलैंड के बिच मैच खेला जा रहा था। इस मैच मे रंगना हेराथ ने 3.3 ओवर मे मात्र 3 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था और ये मैच श्रीलंका टीम जीत गयी थी।

  

 

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago