5 Cricket Khiladi Jinhe Jitna Pyar Mila Utni hi Nafrat
स्पोर्ट्स खेलने वाले खिलाड़ियों को फैंस हमेशा अपना प्यार देते हैं, साथ ही उन्हें उनके गुस्से का भी शिकार उन्हें होना पड़ा लेकिन Cricket के खेल में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जैसे राहुल द्रविड़, एडम गिलक्रिस्ट और ब्रैंडन मैकुलम जिन्हें हर कहीं फैंस से प्यार तो मिला ही साथ ही खेल से अलविदा कहने के बाद भी उनके प्रति फैंस का प्यार कम नहीं हुआ वहीं दूसरे स्पोर्ट्स में इसी तरह रोजर फेडरर, रोनाल्डिनो, डेविड बेकहम के अलावा और भी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी हैं।
Cricket में एक खिलाड़ी के पास काफी मौका होता है, कि वह अपने फैंस के दिलों पर राज़ कर सकता हैं, लेकिन काफी बार चीज़े से बिल्कुल विपरीत हो जाती हैं और इसी कारण हम काफी कम लोगों को द्रविड और गिलक्रिस्ट की तरह अपने करियर को खत्म करते हुए देख पाते हैं, क्योंकि हर एक फैंस को हमेशा खुश करना आसान काम नहीं हैं, जो इस खेल में अपना योगदान देने वाले महान खिलाड़ियों के लिए भी एक इम्पासिबल जॉब था।
यहां पर देखिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें फैंस से जितना प्यार मिला उतनी ही नफरत | Cricket Khiladi Jinhe Jitna Pyar Mila Utni Hi Nafrat
#5 हैंसी क्रोन्ये (Hansie Cronje)
दक्षिण अफ्रीका Cricket को बुलंदियो में पहुंचाने का हैंसी क्रोन्जे का बहुत बड़ा योगदान रहा है और उनकी गिनती महान खिलाड़ियों में की जाती है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने ना सिर्फ अपने खेल से बल्कि कप्तान के रूप में भी एक मजबूत टीम खड़ी की, लेकिन निज़ी जीवन में क्रोन्जे की कुछ बड़ी गलतियों ने उनका पूरा करियर तबाह करके रख दिया।
क्रोन्जे गेंदबाज़ी में काफी प्रभावशाली थे औऱ मध्यक्रम में टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज़। साल 1994 में केप्लर वेल्स की जगह पर हैंसी को टीम का कप्तान बनाया गया जो बाद में इतिहास के पन्नो में जाकर दर्ज हुआ। कोच बॉब वूल्मर के साथ क्रोन्जे की जोड़ी काफी सफल रही और टीम ने 138 वनडे मैचो में से 99 में जीत दर्ज की।
मैच फिक्सिंग में खुद के शामिल होने का कबूल करने के बाद क्रोन्जे को तुरंत दक्षिण अफ्रीका टीम से बाहर निकालने के साथ उन्हें बैन कर दिया गया और इसके 2 साल बाद एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गयी थी, जो हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।
#4 सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar)
भारतीय Cricket टीम का भार 24 सालों तक अपने कंधो पर लेकर चलने वाले Cricket के भगवान की तरह माने जाने वाले सचिन तेंडुलकर को भी अपने पूरे करियर के दौरान जितना प्यार मिला उतना ही उन्हें फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था।
34000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ 100 शतक लगाने वाले इंटरनेशनल Cricket में सचिन एकलौते खिलाड़ी हैं। एक समय में काफी फैंस का ये मानना था, कि सचिन टीम के लिए नहीं बल्कि अपने रिकॉर्ड बनाने के लिए खेलते हैं और जब टीम को उनकी जरूरत होती हैं, उस समय वह किसी काम नहीं आते थे।
सचिन से नफरत करने वालों ने उनके करियर के आखिरी समय पर उनके उपर काफी हमला बोला जब वह रन बनाने के किए संघर्ष करते हुए दिख रहे थे, जिसके बाद साल 2013 के नवम्बर में मुम्बई के मैदान में सचिन ने अपने करियर को अलविदा कह दिया।
#3 केविन पीटरसन (Kevin Pietersen)
एक ऐसा मनोरंजक खिलाड़ी जिनसे आते ही अपने शॉट खेलने के तरीके से काफी सारे Cricket फैंस का प्यार बटोरा। दक्षिण अफ्रीका में जन्म लेने वाले और इंग्लैंड के लिए खेलने वाले केविन पीटरसन Cricket इतिहास में एक उम्मीद से कम तारिफ बटोरने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। पीटरसन ने इंग्लैंड की जर्सी में खेलते हुए खुद को एक बेस्ट बल्लेबाज़ साबित किया था।
अपने पूरे करियर में पीटरसन को कई बार विवादो से भी होकर गुजरना पड़ा क्योंकि उनको हर जगह पर उतना प्यार नहीं मिलता था, खासकरके ऑस्ट्रेलिया में इसके बाद कप्तान होने के नाते और ईसीबी टीम के पूर्व डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रास के साथ भी उनके खराब रिश्ते जल्द ही अंतरराष्ट्रीय Cricket को अलविदा कहने पर मजबूर होना पड़ा।
पीटरसन का करियर जिस तरीके से खत्म हुआ वह इस जैसे खिलाड़ी के कद को देखते हुए सही नहीं था। खेल के दिनों में पीटरसन से जहां काफी लोगों ने उनके व्यवहार को लेकर सराहा तो कई से उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी, लेकिन वह इंग्लिश टीम के एक पोस्टर बॉय जरूर बन गए थे।
#2 रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)
बिना किसी संदेह के इस बात को कहा जाता है, कि Cricket इतिहास के सबसे सफल कप्तानों के नाम लिए जायेंगे तो उसमें रिकी पोंटिंग का नाम जरूर शामिल होगा। पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में कंगारू टीम के ऐसा बना दिया था, जिसे हरा पाना किसी भी दूसरी टीम के लिए आसान काम नहीं था।
हम सभी को पता है, कि ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी मैदान में कितना आक्रामक होकर खेलते थे और इसी कारण पोंटिंग को उनके व्यवहार के कारण कई बार विवादो का भी सामना करना पड़ा और कई ने पोंटिंग की खेल भावना को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियन टीम ने पोंटिंग की कप्तानी में 230 वनडे मैचो में सिर्फ 51 में हार का सामना करना पड़ा और यह किसी भी कप्तान के लिए किसी एवरेस्ट की तरह से है, जिसे तोड़ पाना आसान काम नहीं है, वहीं अतंरराष्ट्रीय शतको में पोंटिंग 71 शतको के साथ सचिन के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
#1 महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
अभी तक भारतीय Cricket इतिहास में सचिन तेंडुलकर के बाद किसी खिलाड़ी को सबसे अधिक प्यार मिला तो वह पूर्व भारतीय कप्तान औऱ विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी हैं। एक छोटे से शहर रांची से आने वाले इस खिलाड़ी का पूरा करियर किसी हिट बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
अजीबोगरीब तरीके से बल्लेबाज़ी करना औऱ उसके बाद टीम को जीत दिलाने के साथ बाद में अपनी कप्तानी से टीम को अलग ही आयाम पर लेकर जाने वाले धोनी ने काफी सारे फैंस सिर्फ देश में नहीं बल्कि देश से बाहर भी बनाये। धोनी हमेशा एक कप्तान के तौर पर ऐसे फैसले लेने के लिए जाने गए हैं, जिसकी कोई भी उम्मीद नहीं करता था। पिछले कुछ सालों में धोनी ने खुद को एक ऐसे बल्लेबाज़ को तौर पर ढाला जो हालात के हिसाब से खतरा उठाता है, लेकिन पिछले काफी समय से उनकी ये रणनीति टीम के लिए खराब परिणाम लेकर आ रही है।
धोनी एकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके नाम पर तीन आईसीसी ट्राफियां दर्ज हैं और कोई भी साल 2011 के वर्ल्डकप में लगाया गया विनिंग शॉट हर किसी दिल में आज तक जीवित है। आईसीसी विश्वकप 2019 के खत्म होने के बाद काफी सारे लोगों ने धोनी की आलोचना करते हुए उनके उपर संन्यास लेने का दबाव बनाया था, लेकिन उन्हीं में से कुछ ने उनको अभी अलविदा ना कहने के लिए सलाह दे डाली।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…