इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचो की एशेज़ सीरीज़ का जहां पहला टेस्ट मैच कंगारू टीम ने अपने नाम पर किया था, तो वहीं लार्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ था। ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए तीसरे टेस्ट में एक सबसे बड़ा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर गेंद पर घायल हो गए थे और उनकी जगह पर मार्नश लबुशाने को टीम में शामिल किया जा सकता है।
वहीं बात करी जाए इंग्लैंड की तो पहले टेस्ट में बुरी तरह हार के बाद टीम ने दूसरे टेस्ट में जरूर शानदार खेल दिखाया जिसमें जोफ्रा आर्चर की गेंदबाज़ी से लेकर बेन स्टोक्स का ऑलराउंर प्रदर्शन टीम के लिए प्रमुख था और टीम इस टेस्ट में भी बिना किसी बदलाव के उतरना चाहेगी। अंग्रेज़ टीम के लिए जो एक चिंता की बात है, वह टीम के उपरी क्रम के बल्लेबाज़ो का अभी तक ना चलना जिसमें कप्तान जो रूट भी शामिल हैं।
मैच डिटेल्स | ENG vs AUS 3rd Test Match Details
इस एशेज़ टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मैच 22 अगस्त को हेडिंग्ले के लीड्स मैदान भारतीय समयानुसार शाम के 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण सोनी सिक्स पर किया जाएगा औल लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर।
वेदर रिपोर्ट | ENG vs AUS 3rd Test Weather Report
दोनों ही टीमों के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट बारिश की भेट चढ़ने के कारण ही ड्रा पर खत्म हुआ था, जिसके बाद तीसरे टेस्ट के लिए मौसम की बात करी जाए तो पहले दिन के खेल में 50 प्रतिशत तक बारिश होने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। लेकिन इसके अलावा बाकी के दिनों में बारिश का खलल ना पड़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
पिच कंडीशन | ENG vs AUS 3rd Test Pitch Conditions & Pitch Report
हेडिंग्ले के लीड्स मैदान की बात करी जाए तो यह हमेशा ही तेज़ गेंदबाज़ी के लिए मददगार साबित हुई है। अभी तक यहां पर खेले गए 77 मैचो में से 59 में परिणाम निकला है जिसके बाद हालात को देखते हुए यह देखना होगा कि टीम टॉस जीतने के बाद क्या फैसला करती है।
औसत पहली पारी का स्कोर पिछले 5 टेस्ट मैचो में – 267 रन
औसत दूसरी पारी में स्कोर पिछले 5 टेस्ट मैचो में – 319 रन
संभावित प्लेइंग इलेवन | ENG vs AUS 3rd Test Probable Playing 11
इंग्लैंड (England):
रोरी बर्न्स, जेशन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्राड।
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
डेविड वार्नर, कैनरून बैनक्राफ्ट, उस्मान ख्वाज़ा, मार्नश लबुशाने, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), मिचल स्टार्क, पैट कमिंस, पीटर सिडल, नाथन लायन।
संभावित ड्रीम एलेवन टीम | ENG vs AUS Dream11 Team Prediction 3rd Test
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…