शौक के तौर पर शूटिंग की शुरूआत करने के बाद आज उसमें सफल होने वाले प्रोफेशन से वकील अभिषेक वर्मा देश के एक प्रतिभाशाली शूटिंग खिलाड़ी बनकर उभरे। 25 साल की उम्र में इस खेल में कदम रखने वाले अभिषेक ने काफी कम में सफलता हासिल की। वर्मा ने चैंगवॉन में साल 2018 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता लेकिन वह सभी की नजरो में उस समय आये जब उन्होंने साल 2019 में बिजिंग में हुए वर्ल्डकप में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
शुरूआती जीवन
एक समय अभिषेक सिर्फ सही निशाना लगाने के लिए इस खेल का अभ्यास करते थे, लेकिन उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था, कि वह देश के एक सफल शूटिंग खिलाड़ी एक दिन बन जायेंगे। टेकनोलॉजी में बैचलर डिग्री पूरा करने के बाद आगे लॉ की पढ़ाई करने वाले अभिषेक ने साल 2015 में शूटिंग करना शुरू किया था।
इस बात को लेकर अभिषेक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, कि मैने शूटिंग को शौक के तौर पर शुरू किया था, जब मेरे पिता साल 2015 में हिसार में पोस्टेड थे। मैं वहां पर एक जिम में जाता था, जहां मुझे पता चला कि पास में ही एक शूटिंग रेंज भी है, जहां पर मैने पहली बार अपने हाथ में गन को पकड़ा।
निजी जीवन
1 अगस्त 1989 को हरियाणा में जन्म लेने वाले अभिषेक वर्मा के पिता का नाम एके वर्मा और मां का नाम कुसुम वर्मा हैं। इसके अलावा अभिषेक का एक भाई भी है, जिसका नाम आयुष वर्मा है।
प्रोफेशनल जीवन
पहली बार अभिषेक ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लिया जिसमें वह 5 वें स्थान पर रहे थे, इसके बाद साल 2015 और 2016 में नेशनल शूटिंग में हिस्सा लिया लेकिन उसमें अभिषेक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। अभिषेक ने अपने करियर का पहला पदक केरला शूटिंग नेशनल्स में जीता।
लगातार शानदार प्रदर्शन से अभिषेक की रैकिंग में भी सुधार देखने को मिल रहा था, जिससे उन्हें जर्मनी के म्यूनिक में हुए ISSF वर्ल्डकप में खेलने का मौका मिला। साल 2018 अभिषेक के लिए काफी शानदार रहा क्योंकि उन्होंने चैंगवॉन में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता। इसके बाद एशियन गेम्स में भी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।
साल 2019 में अभिषेक ने बिजिंग में हुए वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा रियो डी जेनेरियो में भी हुए वर्ल्डकप में अभिषेक ने अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम पर किया। जब से अभिषेक का भारतीय टीम में चयन हुए उस समय से वह ओमेंद्र सिंह के अंडर में ट्रेनिंग ले रहे हैं और वर्मा की नजर टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने पर है।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अभी तक अपने करियर में अभिषेक वर्मा किसी तरह के विवाद में पड़तते हुए नहीं देखे गए हैं।
नेटवर्थ
अभिषेक वर्मा की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…