Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी भावना टोकेकर के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय 47 साल की महिला पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी भावना भावे टोकेकर जिन्होंने रसिया में हुए पावरलिफ्टिंग के इवेंट में 4 गोल्ड मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। भावना के 2 बच्चे हैं और उन्होंने रसिया में हुई ओपन एशियन चैंपियनशिप में 4 गोल्ड जीतकर खुद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है और इस कारण वह देश में बाकि खिलाड़ियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

शुरूआती जीवन

मध्यप्रदेश में साल 1972 में जन्म लेने वाली 47 साल की भावना टोकेकर का परिवार उनके जन्म के कुछ साल के बाद गुजरात में जाकर बस गया था। बचपन से ही भावना अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर थी और इस कारण वह हर एक एक्टिविटी में हिस्सा लेती रही हैं, जिसमें वॉकिंग, साइकलिंग शामिल हैं। इसके अलावा भावना ने डिस्ट्रिक लेवल पर टेबल टेनिस भी खेला है।

निजी जीवन

कारगिल युद्ध के हीरो ग्रुप इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन के पद पर तैनात श्रीपद टोकेकर के साथ भावना ने विवाह किया है। मध्यप्रदेश में जन्म लेने वाली भावना के पति ने उन्हें अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरा समर्थन दिया, जिसके बाद 41 साल की उम्र में भावना ने वेटलिफ्टिंग को करना शुरू किया जिसमें उन्होंने यूट्यूब में मौजूद वीडियो से काफी कुछ सीखा।

टोकेकर ने ऑनलाइन फिटनेस कोचों के दिशानिर्देशो को देखते हुए वेटलिफ्टिंग का अभ्यास घर पर ही शुरू किया। भावना को IAF बॉडीबिल्डर्स ने भी काफी हौसला बढ़ाया जिससे वह इस खेल में आगे बढ़ सकी। शुरूआत में भावना को थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन बाद में वेटलिफ्टिंग के खेल में उन्होंने खुद को ढाल लिया।

प्रोफेशनल जीवन

वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस कर्नाटका और आंध्र प्रदेश के स्टेट हेड मोहम्मद अजमत से एप के जरिए प्रेरणा लेते हुए भावना ने उनसे काफी कुछ सीखा है। 10 फरवरी को जब भावना ने मोहम्मद अजमत से कहा कि वह पावरलिफ्टिंग में देश के लिए खेलना चाहती हैं, तो उन्हें पहलें बैंगलुरु में ट्रायल्स देने के लिए बुलाया गया।

जिसके बाद भावना ने पावरलिफ्टिंग के नियम और तकनीक के बार में ज्ञान लिया और मास्टर 2 कैटेगरी 40 से 45 उम्र के ग्रुप में उनका चयन हो गया। भावना एक लांग डिस्टेंस रनर भी हैं, जिसमें वह 8 से 10 किलोमीटर के मैराथन इवेंट में हिस्सा लेती थी। गोल्ड मेडल जीतने वाली भावना अक्सर अपने अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

14 जुलाई 2019 को रसिया में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग के नेतृत्व में हुई ओपन एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भावना ने हिस्साल लेते हुए 4 गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया।

निजी जानकारी

  • जन्म – 1972
  • उम्र – 47 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – मध्यप्रदेश
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • एजुकेशन – ग्रेजुएट

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 1.78 मीटर (5 फुट 4 इंच)
  • वजन – 87 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

अपने पावरलिफ्टिंग के करियर में भावना टोकेकर किसी तरह के विवाद में पड़ती हुई नहीं दिखी हैं।

नेटवर्थ

भावना टोकेकर की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago