Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटिंग खिलाड़ी सौरभ चौधरी के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय युवा शूटिंग खिलाड़ी सौरभ चौधरी जिन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करके देश का सम्मान लगातार बढ़ाने का काम किया है। किसान परिवार से आने वाले सौरभ चौधरी अभी तक एकमात्र ऐसे भारतीय शूटिंग खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यूथ ओलंपिक, एशियन गेम्स, जूनियर ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप, ISSF वर्ल्डकप और एशियन एयरगन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। वर्तमान में चौधरी अमित शेरौन एकेडमी में शूटिंग का अभ्यास कर रहे हैं।

शुरूआती जीवन

12 मई 2002 को उत्तर प्रदेश के मेरठ डिस्ट्रिक में कलीना गांव में सौरभ चौधरी का जन्म हुआ था। एक किसान परिवार में जन्म लेने वाले सौरभ ने 13 साल की उम्र में शूटिंग करना शुरू किया। रोजाना सौरभ 15 किलोमीटर बस से ट्रैवल करके इस खेल का अभ्यास करने के लिए जाते थे। शूटिंग के अलावा सौरभ को खेती करना भी बेहद पसंद है और इससे वह अपनी छुट्टियों के समय परिवार की भी काफी मदद करते हैं।

निजी जीवन

 

इस समय सौरभ चौधरी अभी सिर्फ 17 साल के हैं और स्कूल की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले चौधरी की शूटिंग में दिलचस्पी बचपन से थी और इस कारण वह इसे एक करियर के तौर पर देखते थे।

प्रोफेशनल जीवन

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी देश के सबसे युवा शूटिंग खिलाड़ी बन गए थे। सौरभ ने साल 2018 में हुई ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर और 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में पदक जीते। साल 2019 भी सौरभ के लिए काफी शानदार रहा है।

मई 2019 में सौरभ ने ISSF वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टरल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद म्यूनिख में हुई ISSF वर्ल्डकप में भी गोल्ड मेडल जीता। रियो डी जेनेरियो में हुए ISSF वर्ल्डकप में सौरभ को कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

अचीवमेंट

  • चैंगवॉन में साल 2018 में हुए ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में चैंगवॉन में हुए ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • नई दिल्ली में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2019 में नई दिल्ली में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • बिजिंग में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • म्यूनिक में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2019 में म्यूनिक में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • रियो डी जेनेरियो में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • एशियन गेम्स साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • यूथ ओलंपिक गेम्स साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • एशियन एयरगन चैंपियनशिप साल 2017 में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • एशियन एयरगन चैंपियनशिप साल 2017 में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • एशियन एयरगन चैंपियनशिप साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • एशियन एयरगन चैंपियनशिप साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • एशियन एयरगन चैंपियनशिप साल 2019 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • ISSF जूनियर वर्ल्डकप साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • ISSF जूनियर वर्ल्डकप साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – सौरभ चौधरी
  • निकनेम – सौरभ
  • उम्र – 17 साल (साल 2019 तक)
  • होमटाउन – मेरठ, उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • जन्म – 11 मई 2002

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 173 सेंटीमीटर
  • वजन – 60 किलोग्राम
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • आंखो रंग – ब्लैक

विवाद

अभी तक सौरभ चौधरी का पूरा ध्यान अपने शूटिंग के करियर को लेकर ही रहा है और इस कारण वह विवादों से काफी दूर ही दिखाई देते हैं।

नेटवर्थ

सौरभ चौधरी की नेटवर्थ को लेकर फिलहाल किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक –  https://www.facebook.com/saurabshooter/  (Fan Page)
  • इंस्टाग्राम – इस प्लेटफार्म पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago