भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल देश के पहले ऐसे टेबल टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने 9 बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप को अपने नाम पर किया है, जिसमें उन्होंने कमलेश मेहता की 8 जीत के रिकार्ड को भी तोड़ा। तमिलनाडु से आने वाला देश का यह प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ी ने अपने करियर में कई खिताबों जीता है।
शुरूआती जीवन
4 साल की उम्र में ही शरत कमल ने टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था, लेकिन एक बच्चे की तरह उनके अंदर भी धैर्य की कमी थी और इस कारण शरत हमेशा जीतने की कोशिश करते थे क्योंकि हारने पर वह बेहद निराश हो जाते थे। शरत के अंकल ने उनकी इसमें मदद की जिससे शरत अपनी निराशा का लाभ विपक्षी खिलाड़ी को ना उठाने दे।
कमल जब 10 वीं क्लास में तो उस समय उन्होंने अपने प्रोफेशनल टेबल टेनिस करियर की शुरूआत की, जिसके बाद जब शरत ने 12 वीं पूरी कर ली तो वह स्टेट लेवल पर खेलने के लिए तैयार हो चुके थे। अपने कोचिंग के दिनों से शरत ने रोज अभ्यास करने की आदत डाल ली थी और इस कारण शरत 9 बार नेशनल चैंपियन खिलाड़ी बने।
निजी जीवन
12 जुलाई 1982 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में अचंत शरत कमल का जन्म हुआ था। शरत के पिता का नाम अचंत श्रीनिवासा रॉव और मां का नाम अन्नपूर्णा रॉव है। पिता और चाचा ने शरत को टेबल टेनिस की तरफ लेकर गए और वहीं उनके शुरूआती कोच भी बने जिसमें उन्होंने शरत का सिर्फ मार्गदर्शन ही नहीं किया बल्कि उन्हें इस खेल की तकनीकियों के बारे में भी भलीभांती परिचित कराया।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2008 में शरत कमल पहले भारती पुरुष खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने बिजिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शरत का शानदार रिकॉर्ड हैं और उन्होंने साल 2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, वहीं साल 2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शरत ने पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता।
गोल्ड कोस्ट में हुए साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में शरत ने पुरुष टीम डिसीप्लिन इवेंट में गोल्ड मेडल वहीं पुरुष डबल्स इवेंट में सिल्वर पदक के साथ पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता। तमिलनाडु से आने वाले शरत कमल ने साल 2016 के लंदन ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए थे।
अवार्ड्स
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार प्रदर्शन और अचीवमेंट के अलावा शरत कमल साल 2018 में उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने एशियन गेम्स में खाने की सुविधा को लेकर सवाल खड़े किए थे। शरत ने कहा था, कि उन्हें 3 घंटे मैच के दौरान सही तौर पर खाना नहीं मिल पा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी खाने की पोस्ट काफी तेजी के साथ वायरल हुई थी।
नेटवर्थ
शरत कमल की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में नौकरी करते हैं, इसके अलावा उनकी अपने स्पोर्टिंग करियर से भी होती हैं। फिलहाल शरत की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…