Mumbai City FC Team Preview: मुम्बई. भारत की आर्थिक राजधानी. और मुम्बई सिटी आईएसएल लीग की एक प्रमुख टीम. यह टीम आईएसएल के पहले सीजन से आईएसएल के साथ जुड़ी हुई है. इस टीम के सह-मालिक बॉलीवुड के सुपर स्टार रणबीर कपूर हैं. मुंबई सिटी ने 12 अक्टूबर 2014 को एटलेटिको डे कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पहली बार आईएसएल का मैच खेलने उतरे थे. 18 अक्टूबर 2014 को क्लब ने एफसी पुणे सिटी पर अपनी पहली जीत मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में 5-0 से हराकर दर्ज की, जिसमें आंद्रे मोरित्ज़ ने आईएसएल की पहली हैट्रिक दर्ज की थी. मगर उनका पहला सीज़न कुछ खास नहीं रहा और 8 टीमों द्वारा खेले गए पहले सीज़न में मुम्बई सिटी 7वें नम्बर पर रही थी.
आईएसएल के पिछले सीज़न (2018-19) में प्रदर्शन–
मुम्बई सिटी ने पिछले सीजन में कुल 18 मैच खेले थे जिसमें से उन्हें 9 मैचों में जीत मिली थी व 6 मैचों में हार और वहीं 3 मैचों में इस टीम ने ड्रॉ भी खेला था. पिछले सीजन की प्वाइंट्स टेबल की बात की जाएं तो यह टीम टॉप-4 में शामिल थी. इससे ऊपर पिछले सीज़न की चैम्पियन टीम बैंगलूरु एफसी व गोवा की टीम थी.
पिछले सीज़न में क्वॉलीफाइयर्स राउंड में क्वॉलीफाई करने के बाद मुम्बई सिटी का मुकाबला गोवा से हुआ था जहां वह अपना मुकाबला 5-2 के फाइनल अंतर (होम-अवे दोनों मैचों को मिलाकर) से हार गईं थी. और अपना सीज़न उन्हें इसी हार के साथ समाप्त करना पड़ा था.
गोलकीपर- अमरिंदर सिंह, रवि कुमार, कुनाल सावंत.
डिफेंडर- अनवर अली, प्रतीक चौधरी, सुभाशीष बोस, सौविक चक्रबर्ती, देविंदर सिंह, सार्थक गोलूई, हमिंगथन मवाई.
मिडफील्डर- मोहम्मद रफीक, रेनियर फर्नांडेज़, सौरव दास, विगनेश, रोलिन बॉर्ज, सुचंद्र सिंह, बिपिन सिंह, बिद्यानंदा सिंह.
फॉरवर्ड- प्रांजल भूमिज, एलिन डियोरी.
विदेशी खिलाड़ी- सर्जी केविन, डियोगा कार्लोस, मोडुओ सोगो, मटो ग्राजिक, एमिन चैर्मिटी, पॉलो मैखोदो, मोहम्मद लर्बी.
कोच- जॉर्ज कोस्टा
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…