भारतीय रेसलर खिलाड़ी राजीव तोमर जो 120 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में हिस्सा लेने के विशेषज्ञ खिलाड़ी माने जाते हैं। तोमर एक शानदार रेसलर खिलाड़ी जिसमें वह दंगल स्टाइल में कुश्ती लड़ते हैं। अखाड़े में लड़ने से लेकर देश के लिए खेलने वाले राजीव ने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। राजीव को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है।
शुरूआती जीवन
राजीव के पिता जो अखाड़े के एक कोच से काफी प्रभावित हुए थे, उन्होंने राजीव को भी इस खेल में लेकर आने का फैसला किया। जिसके बाद तोमर की भी रेसलिंग में दिलचस्पी बढ़ने लगी और इसके बाद ही राजीव की रेसलिंग जर्नी की शुरूआत हुई।
निजी जीवन
31 दिसम्बर 1980 को उत्तर प्रदेश के मलकापुर में राजीव तोमर का जन्म हुआ था। राजीव के पिता दिल्ली पुलिस में रूप नगर रीजन में काम करते हैं, तो वहीं मां एक घरेलू महिला हैं। राजीव का परिवार उनकी रेसलिंग की जर्नी में लगातार साथ खड़ा रहा और उन्होंने अपने बेटे करियर के बीच में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी।
यहां तक की आर्थिक परेशानियां आने के बाद भी राजील के पिता ने उन्हें अच्छे अखाड़े में भर्ती करवाया जिससे वह एक शानदार रेसलर खिलाड़ी बन सके। राजीव ने गुरू हनुमान अखाड़े में श्री महासिह रॉव के मार्गदर्शन में कुश्ती सीखी। साल 2011 में राजीव की शादी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली एक प्रोफेसर से हुई। वर्तमान में राजीव भारतीय रेलवे में एसपी के पद पर काम कर रहे हैं।
प्रोफेशनल जीवन
ग्लासगो में हुए साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में राजीव तोमर ने पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम के इवेंट में सिल्वर पदक जीता था। इस शानदार रेसलर खिलाड़ी ने 32 बार भारत केसरी के खिताब को भी जीता है। साल 2018 में राजीव ने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था।
इस समय राजीव तोमर 120 किलोग्राम कैटेगरी में सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे मजबूत रेसलर के तौर पर पहचाने जाते थे। साल 2005 में राजीव ने ओमान ने सिल्वर पदक जीता था। तोमर ने अपने पदको की संख्या को बढ़ाते हुए साल 2007 में कनाडा में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
अवार्ड
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार खेल और उपलब्धियों के अलावा इस प्रतिभाशाली रेसलर खिलाड़ी का पूरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर रहता हैं, जिस कारण राजीव किसी भी तरह के विवादो से दूर ही देखे गए हैं।
नेटवर्थ
राजीव तोमर की प्राइमरी इनकम रेलवे में एसपी के पद से होने के वाला अपने स्पोर्टिंग करियर से भी कमाई होती है। फिलहाल राजीव की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…