भारत के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने टीम को लेकर किया विवादास्पद ट्विट

Afghanistan Coach Simmons to Expose Chief Selector 

पिछले साल हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के क्वॉलीफायर में जब अफगानिस्तान की टीम ने क्वॉलीफाई किया था, तो उस समय सभी को विश्वास था, कि ये टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में शानदार खेल दिखाते हुए बाकी टीमों के लिए मुसीबते खड़ी करेगी लेकिन अभी तक अफगान टीम से ऐसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है और टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें सभी में टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

विश्वकप की तैयारियों को लेकर जहां बाकी टीमों ने काफी पहले से ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया था, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने विश्वकप शुरू होने से ठीक 1 महिने पहले ही असगर अफगान को कप्तानी से हटाते हुए गुलबदिन नईब को वनडे में कप्तानी दे दी वहीं पहले 2 मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहजाद को पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

गुलबदीन नईब को कप्तान बनाये जाने के बाद टीम में मौजूद बाकी सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी, राशिद खान ने इसका विरोध किया और अब टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अफगानिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता दवलत अहमदजई ने इसके पीछे कोचिंग स्टॉफ की गलती ठहराई जिन्होंने विश्वकप को लेकर टीम को सही तरह से तैयार नहीं किया था।

अब दवलत के इस आरोप के बाद अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस भी कूद पड़े हैं और उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने कहा कि मैं विश्वकप के बाद अफगानिस्तान के लोगों को इस बारे में पूरी बात बताउंगा।

टीम को बाहर किए जाने के प्रयास किए गए | Afghanistan Coach Simmons to Expose Chief Selector

फिल सिमंस और अफगानिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता दवलत अहमजई के बीच हमेंशा विवाद होते हुए देखे गए हैं और जब असगर अफगान को कप्तानी से हटाया गया था, तो इसके बारे में उन्हें भी नहीं पता था और ऐसा ही कुछ मोहम्मद शहजाद के मामले में भी देखने को मिला जिसके बाद फिल ने ट्विट करके विवाद को और भी आगे बढ़ा दिया।

Image Source

सिमंस ने जो ट्विट किया उसमें उन्होंने लिखा कि, मैं इस समय विश्वकप के बीच में टीम के प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन जब ये विश्वकप खत्म हो जाएगा मैं अफगानिस्तान की जनता को ये बताऊंगा कि आखिर दवलत अहमदजई ने किस तरह से टीम की तैयारियों को बाधित किया।

वहीं अफगानिस्तान की टीम को विश्वकप में अपना अगला मैच भारत के खिलाफ 5 जून को साउथैंप्टन में खेलना है, जिसमें टीम के प्रदर्शन में कुछ सुधार की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन विवादों का असर टीम की एकजुटता पर भी दिखाई दे सकता है।

यहां पर देखिए फिल सिमंस के उस ट्विट को जो बाद में उन्होंने डिलीट कर दियाः

 

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago