अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस भारतीय खिलाड़ी को अभ्यास के दौरान लगी चोट

Vijay Shankar suffers an Injury: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में 4 मैच खेलने के बाद एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया हैं, लेकिन टीम को टूर्नामेंट के बीच में ही धवन के रूप में एक बड़ा झटका लगा है, जो बायें हाथ के अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर होने की वजह से विश्वकप के बाकी मैचो में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे वहीं तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हैम्सट्रिंग की समस्या के कारण 7 से 8 दिन तक मैदान में गेंदबाज़ी करते नहीं दिखेंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को विश्वकप में अपना अगला मैच 22 जून को साउथैम्पटन में खेलना हैं, लेकिन उससे पहले टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। विजय जिस समय नेट्स में अभ्यास कर रहे थे, तो जसप्रीत बुमराह के एक गेंद उनके पैर में सीधे जाकर लगी जिसके बाद वह काफी दर्द में देखे गए।

image source

इसके बाद फीजियों पैट्रिक फर्हाट ने उन्हें जाकर देखा और विजय लेकर किसी भी तरह की चिंता नहीं देखी गयी। टीम के सूत्र से इसके बारे में अधिक बताया गया कि विजय को अभ्यास के दौरान चोट जरूर लगी थी, लेकिन वह शाम तक बिल्कुल ठीक हो गए औऱ उन्हें लेकिन किसी भी तरह कोई चिंता नहीं है।

शंकर अदा कर सकते हैं, बड़ी भूमिका – Vijay Shankar suffers an Injury

शिखर धवन के चोटिल हो जाने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टीम मैनेजमैंट ने विजय शंकर को नंबर 4 पर खेलने का मौका दिया जिन्हें हालात के अनुसार कहीं भी बल्लेबाज़ी के लिए भी जा सकता हैं। विजय ने भी अपने विश्वकप के पहले मैच का आगाज़ शानदार तरीके से करते हुए पहली गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक विकेट झटक लिया।

विजय शंकर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 5.2 ओवरो की गेंदबाज़ी में 22 रन देकर 2 महत्तवपूर्ण विकेट झटके जो भुवनेश्वर कुमार की उस मैच में कमी को पूरा करते हुए दिखते हैं। अब भुवी के अगले कुछ मैचो से बाहर हो जाने के बाद विजय शंकर की भूमिका काफी अहम हो जाती हैं, क्योंकि वह टीम के लिए उपरी क्रम में बल्लेबाज़ी करने के साथ बीच में मध्यगति की गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं, जो इंग्लैंड के हालातो में काफी कारगर साबित होती है।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago