Categories: WWE Player

एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) की WWE में जर्नी के साथ उनके निजी जीवन और नेटवर्थ पर डालिए एक नजर

Alexa Bliss Biography: एलेक्सा ब्लिस WWE की एक शानदार रेसलर हैं और वह अभी तक यह सुंदर रेसलर 35 इवेंट का हिस्सा बन चुकी है। अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि एलेक्सा रिंग में अपने प्रदर्शन के लिए भी काफी जानी जाती हैं, खासकरके इस रेसलर ने पिछले कुछ सालों में जिस तरह का खेल दिखाया है। मोमेंट ऑफ ब्लिस के इंटरव्यू वीमेन सुपरस्टार्स में मिकी जेम्स के साथ एलेक्सा का काफी फेमस हुआ था।

एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) का पर्सनल जीवन और परिचय

ब्लिस जिनका पहले नाम एलेजिक्स काफमान था, उनका जन्म 9 अगस्त 1991 को हुआ था और वर्तमान में वह WWE के अनुबंध में हैं, जिसमें रिंग नाम एलेक्सा ब्लिस हैं। साल 2013 में WWE के इस अनुबंध को स्वीकारने वाली एलेक्सा WWE के परफार्मेंस सेंटर फ्लोरिडा में रहीं और उसके बाद उन्होंने अपना डेब्यू मैच उसी साल स्मैकडाउन में खेला। उसके बाद ना सिर्फ वह चैंपियन बनी बल्कि उसी खिताब को लगातार 2 बार जीता। इसके बाद Raw में एलेक्सा आ गयीं और उन्होंने इसके खिताब को जीतने के बाद पहली ऐसी महिला रेसलर बनी जिसने Raw और स्मैकडाउन दोनों के इवेंट्स में जीत हासिल की हो।

एलेक्सा ब्लिस का जन्म ओहिओ के कोलम्बस शहर में हुआ ता और बचपन से ही उनका खेल के प्रति झुकाव देखने को मिला और 5 साल की उम्र में ही एलेक्सा ने सॉफ्टबॉल, किकबॉक्सिंग, ट्रेनिंग और जिम्नास्टिक को खेलना शुरू कर दिया। यूनीवर्सी के दिनों में एलेक्सा एक चियरलीडर की भी भूमिका निभाती थी।

WWE में एलेक्सा की जर्नी | Alexa Bliss WWE

Alexa Bliss Biography: WWE में एलेक्सा की जर्नी को लेकर बात करी जाए तो साल 2013 में पहली बार फ्लोरिडा के डेवलपमेंट सेंटर में जाकर ट्रेनिंग शुरू की इसके बाद 24 जुलाई को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला इसके बाद एलेक्सा ने अगस्त के महिने में अपने रिंग को नाम देते हुए एलेक्सा ब्लिस दिया जो आने वाले अगले एडीशन में जाकर जुड गया।

इसके बाद कुछ हफ्तों तक चोटिल होने की वजह से वह रिंग से दूर रहीं लेकिन इसके बाद एलेक्सा ने शानदार वापसी करते हुते कारमेला को अपने रिटर्न मैच में मात दी। इसके बाद एलेक्सा ने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा।

स्मैकडाउन में बनी चैंपियन | Alexa Bliss SmackDown

साल 2016 में स्मैकडाउन ड्राफ्ट में एलेक्सा को बाद के एपिसोड में खेलने का मौका मिला जिसमें वह महिला डिवीजन की खिलाड़ी के तौर पर शामिल की गयी। इसके बाद एलेक्सा ने अपनी पहली जीत WWE के प्रमुख रोस्टर में बेकी लिंच के खिलाफ दर्ज करके अपने करियर की एक और नयी शुरूआत की जिसे वह कभी नहीं भूल सकती हैं, यही नहीं वह स्मैकडाउन की सिक्स पैक एलिमिनेशन चैलेंज का भी हिस्सा नबी लेकिन बैकी लिंच के खिलाफ मैच गवाने के बाद वह डिवास चैंपियन बनने से चूक गयी।

लेकिन इसके बावजूद एलेक्सा ने हिम्मत नहीं हारी और फेटल 5 वे मैच स्मैकडाउन में जीत हासिल करके लिंच के खिलाफ नो मर्सी मैच के लिए खुद को क्वॉलीफाइ कर लिया लेकिन चोट के कारण इस मैच को आगे के लिए प्रस्तावित कर दिया गया। नवम्बर 8 में यह मैच खेला गया लेकिन एलेक्सा को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनके लिए रॉ बनाम स्मैकडाउन मैच में एक शानदार मौका मिला। एक भी मैच ना जीतने के बावजूद एलेक्सा ने लिंच को महिला चैपिंयनशिप के टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर दिया जो टीएलसी में खेला गया और इस मैच में जीत हासिल करके एलेक्सा ने इतिहास रच दिया।

RAW वीमेन चैंपियन बनी

Alexa Bliss Biography: 10 अप्रैल के एपिसोड Raw ड्राफ्ट में एलेक्सा का नाम भी शामिल किया गया और उनका चैलेंज मैच WWE डिवास चैंपियन बैली के साथ हुआ, ब्लिस ने कडी मेहनत करते हुए लगातार 4 मैच में जीत हासिल की और उन्हें टाइटल मैच बैली के खिलाफ पेबैक पीपीवी में खेलने को मिला जिसमें जीत हासिल करके एलेक्सा ने एक और मुकाम अपने करियर में हासिल कर लिया।

इसके बाद वह पहली ऐसी महिला रेसलर बन गयी जिनके नाम पर Raw और स्मैकडाउन दोनों के खिलाभ दर्ज थे इसके बाद अगले इवेंट में भी एलेक्सा ने जीत हासिल करके अपने इन खिताब को डिफेंड भी किया।

चोटों से जूझना पड़ा

साल 2008 में एलेक्सा ब्लिस ने अपना पहला मैच पुराने सुपरस्टार्स ट्रिस स्ट्राटस और लीता के खिलाफ खेला लेकिन इन मैचो के बाद एलेक्सा अनफिट हो गयीं और उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा और उनकी एलिका फोक्स को शामिल किया गया जिसके बाद एलेक्सा ने नॉन रेसलिंग कप्तान के तौर पर वापसी की।

लेकिन इसके बावजूद वह पूरा नहीं खेल सकी लेकिन अपनी टीम को उस इवेंट में जीत दिला सकी जिसके बाद वह RAW महिला इवेंट डिवीजन की हेड बना दी गयी, जिसमें उस समय बारोन कोर्बिन को एक्टिंग जर्नल मैनेजर थे। इसके 5 महिने के बाद एलेक्सा ने अपना पहला मैच रॉयल रम्बल में खेला लेकिन उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

महत्तवपूर्ण तथ्य एलेक्सा ब्लिस के बारे में | Alexa Bliss Interesting Facts

  • WWE रेसलर होने के अलावा एलेक्सा ब्लिस एक शानदार गायीका भी हैं और वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जो म्यूज़िकल बैकग्राउंड से है।
    रेसलिंग के अलवा एलेक्सा बॉडीबिल्डर और जिम्नासट में चैंपियन रह चुकी हैं।
  • 15 साल की उम्र में एलेक्सा को गम्भीर बिमारी से जूझना पड़ा था और यदि वह अपने परिवार को इस बारे में ना बताती तो स्थिती काफी बिगड सकती थी।
  • एलेक्सा को गिमिक्स खेलना काफी पसंद हैं और इसमें वह फेमस फिल्म किरदार की तरह रोल निभाती हैं और वह डिज्नी का काफी बड़ी फैन हैं।
  • एलेक्सा के माता-पिता को उनका रेसलिंग खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और बिमारी के कारण उन्हें छोड़ने तक के लिए कहा था।

एलेक्सा ब्लिस नेटवर्थ | Alexa Bliss Net Worth

यदि एलेक्सा ब्लिस की नेटवर्थ की बात करी जाए उनकी अधिकतर कमाई रेसलिंग करियर से ही होती है और एक खबर के अनुसार उनकी मौजूदा नेटवर्थ 3500000 डॉलर हैं । एलेक्सा रेसलिंग के अलावा टीवी शो और फिल्मों में भी काम करती हैं जिससे आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ और बढ़ सकती है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago