रेसलिंग की दुनियां में उभरते हुए खिलाड़ी अमित कुमार दहिया जो अभी सिर्फ 25 साल के हैं और वह 55 किलोग्राम के इवेंट में हिस्सा लेते हैं। अमित ने नेशनल और इंटरनेशनल के कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और वह देश के सबसे युवा रेसलर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में हिस्सा लिया है।
शुरूआती जीवन
अधिक संसाधन मौजूद ना होने के बावजूद अमित के परिवार ने उन्हें रेसलर बनने से कभी नहीं रोका और लगातार उनका सपोर्ट करने के साथ हर जरूरी चीज़ मुहैया भी कराई। 18 साल की उम्र में अमित ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेकर देश के सबसे युवा रेसलर खिलाड़ी ओलंपिक में खेलने वाले बन गए थे।
काफी कम उम्र में ही अमित ने कुश्ती में अपनी प्रतिभा को दर्शा दिया था और इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतने के अलावा साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल को भी अपने नाम पर किया था, लेकिन काफी कम लोगों को ही इस बात का पता होगा कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय पदक था, क्योंकि साल 2016 में अमित को घुटने की इंजरी का सामना करना पड़ा था।
निजी जीवन
हरियाणा के सोनीपत डिस्ट्रिक के नाहरी गांव में अमित कुमार दहिया का जन्म 15 दिसम्बर 1993 को हुआ था। अमित के पिता का नाम नरेंद्र दहिया और मां का नाम शीला देवी है, इसके अलावा दहिया के 2 बड़े भाई दुष्यंत और संजू दहिया हैं। अमित ने 7 साल की उम्र से ही कुश्ती खेलना शुरू कर दिया था। स्कूल में हुई रेसलिंग प्रतियोगिता में अमित जब दूसरी क्लास में थे, तो उन्होंने 7 वीं क्लास के स्टूडेंट को हरा दिया था।
पिता ने अपनी बेटे की प्रतिभा को जल्द ही पहचान लिया जिसके बाद अमित को 3 साल तक उन्होंने खुद ही रेसलिंग की शुरूआती ट्रेनिंग दी और इसके बाद उनके खेल को देखकर सभी काफी खुश हुए जिससे अमित को अपने परिवार के अलावा गांव के लोगो का भी काफी सपोर्ट मिला।
बाकी रेसलरो की तरह अमित को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि दहिया के पिता दूध बेचते हैं और वह परिवार की सभी आर्थिक जरूरतो को पूरा करने में उतना सक्षम नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद परिवार ने इन सभी समस्याओं का सामना करते हुए उम्मीदें कभी नहीं छोड़ी। जिसके बाद एकबार अमित रेसलिंग की दुनियां में सफल हुए उसके बाद परिवार भी इन सारी समस्याओं से बाहर निकल आया।
प्रोफेशनल जीवन
3 साल तक पिता के अंडर में ट्रेनिंग लेने के बाद अमित को और बेहतर तैयारी के लिए उनके पिता दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में लेकर गए जिससे अमित एक प्रोफेशनल रेसलर बन सके और एक पल व्यर्थ ना करते हुए अमित ने कड़ा अभ्यास करना शुरू कर दिया और जल्द ही उन्हें इसका फल भी मिला जब वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमित ने पदक को अपने नाम पर किया।
इसके बाद साल 2012 में अमित कुमार दहिया ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जिसमें 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता। वहीं 2013 में अमित ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में सिल्वर पदक जीता। इसी साल दिल्ली में हुई एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में अमित ने यंग क्योंग ली को 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में हराकर गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2014 में अमित कुमार ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद अमित ने इसी साल एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया लेकिन वह अपने कॉमनवेल्थ के फार्म को यहां पर नहीं दोहरा सके।
अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करने के लिए।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार प्रदर्शन और अचीवमेंट के अलावा अमित कुमार दहिया अभी तक करियर में किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं दिखे हैं।
नेटवर्थ
अभी तक अमित कुमार दहिया की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…