देश में पिछले कुछ सालों में हमने रेसलिंग के खेल में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी देखे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है और इसी में एक नाम उत्तर प्रदेश से आने वाले रेसलर खिलाड़ी नरसिंह पंचम यादव का है। नरसिंह 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में हिस्सा लेते हैं और उन्होंने साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इसी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
शुरूआती जीवन
एक गरीबी रेखा से नीचे परिवार में जन्म लेने वाले नरसिंह पंचम यादव ने एक वह भी समय देखा है, जब उनके पास नहाने का साबुन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। नरसिंह के पिता बेहद सस्ता गेंहूं खरीदते थे, जिससे घर में रोटियां बन सके और अपने बच्चों का पेट भरने के लिए उनके माता-पिता भूखे पेट ही सो जाते थे। यादव के परिवार ने काफी बुरा समय देखा है और इसी कारण उनके इस संघर्ष का आज नरसिंह को इनाम मिल रहा है।
निजी जीवन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के नीम गांव में 16 मार्च 1989 को नरसिंह पंचम यादव का जन्म हुआ था। नरसिंह के पिता का नाम पंचम यादव और मां का नाम भूलन देवी है। पिता जहां दूध बेचने का काम करते थे, तो वहीं मां खेतो की सुरक्षा करती थी। 13 साल की उम्र में नरसिंह ने अपने भाई विनोद जो भी एक प्रोफेशनल रेसलर है, उसके साथ रेसलिंग की करना शुरू किया था।
जब पिता पंचम यादव को इस बात का पता चला कि उनके दोनों बेटे रेसलिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्होंने उनकी जरूरतो को पूरा करने के लिए दूध बेचने का काम शुरू कर दिया। यादव के परिवार को आर्थिक परेशानियों का काफी सामना करना पड़ा और इस गरीबी के कारण एक बेटा ही आगे बढ़ सकता था।
जिसके बाद विनोद यादव ने अपने छोटे भाई को रेसलिंग में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ाने का काम किया, वहीं विनोद ने अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए रेलवे में नौकरी करने लगे। साल 2010 में नरसिंह ने रेसलिंग की दुनियां में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, जिसके बाद वह लगातार आगे ही बढ़ते चले गए।
10 मार्च 2017 को नरसिंह यादव ने शिल्पी शैरोन से शादी की वहीं स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत नरसिंह को मुम्बई पुलिस में डीवाईएसपी के पोस्ट पर नौकरी मिल गयी। आज के समय यादव के परिवार की आर्थिक स्थिती में काफी सुधार हो चुका है, वहीं पिता पंचम यादव अब दूध बेचने का काम नहीं करते हैं।
प्रोफेशनल जीवन
नरसिंह पंचम यादव उस समय सभी की नजरो में आये जब उन्होंने साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया जिसमें उन्हें आखिरी पलों में रिपलेस्मेंट के तौर पर फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम वर्ग के इवेंट में शामिल किया गया था और इसको लेकर नरसिंह अधिक सोचते हुए साउथ अफ्रीका के रिचर्ड ब्रायन अड्डीनल को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।
वहीं साल 2011 में नरसिंह यादव ने ऑस्ट्रेलिया में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया था। इसके बाद साल 2012 में यादव ने लंदन ओलंपिक में हिस्सा लिया लेकिन वहां पर उनके हाथ निराशा लगी। जिसके बाद 2014 में नरसिंह ने कांस्य पदक को अपने नाम पर किया।
यूपी राज्य सरकार ने नरसिंह को उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 50 लाख का नकद पुरस्कार दिया। साल 2015 में नरसिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 74 किलोग्राम के इवेंट में सुशील कुमार अनुपस्थिती में हिस्सा लिया लेकिन क्वालीफिकेश राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन रैम्पेज राउंड में जीत हासिल करने के बाद नरसिंह ने कांस्य पदक को अपने नाम पर किया था।
अवार्ड
रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
30 साल के नरसिंह पंचम यादव अपने सफलाओं और प्रदर्शन के अलावा उस समय सुर्खियों में आये थे, जब उनका नाम ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। नरसिंह यादव को डोपिंग के केस में 4 साल का बैन भी झेलना पड़ा और काफी सारी सुनवाई के बाद नरसिंह को दोषी पाया गया जिसके बाद उन्हें ओलंपिक से बाहर कर दिया गया।
इसके अलावा नरसिंह यादव का नाम उस समय भी खबरो में आया था, जब उन्हें एक इंटरनल एक्जाम में नकल करते हुए पाया गया था और इस घटना के बाद उन्हें डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस की जॉब के लिए अयोग्य करार दे दिया गया था, लेकिन इसके बाद साल 2010 में कॉमनवेल्थ में पदक जीतने के बाद उनकी इस पद पर फिर से बहाली हो गयी।
नेटवर्थ
यादव की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…