Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला शूटर खिलाड़ी अन्नू राज सिंह के बारे में जानिए सभी जानकारियां

देश की फेमस महिला शूटर खिलाड़ी अन्नू राज सिंह जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन साल 2011 में यूएसए वर्ल्डकप में किया था। साल 2017 में अन्नू राज सिंह ने भारतीय टीम में शानदार वापसी करते हुए कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक को अपने नाम किया था।

शुरूआती जीवन

35 साल की पिस्टल शूटर खिलाड़ी अन्नू राज सिंह ने काफी कम उम्र से ही शूटिंग करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उनकी इस कड़ी मेहनत का फल उन्हें ISSF वर्ल्ड कप में मिला जिसमें उन्होंने अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया था। इस इवेंट में अन्नू राज सिंह ने 10 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक जीतकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी जो जिनको ओलंपिक कोटा मिला।

निजी जीवन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 17 फरवरी 1984 को अन्नू राज सिंह का जन्म हुआ था। 13 साल की उम्र में अन्नू ने शूटिंग को अपने करियर के तौर पर चुनने का फैसला कर लिया था। अन्नू अपनी मां मीरा सिंह से काफी प्रभावित थी, जो खुद एक स्टेट लेवल की शूटर खिलाड़ी रह चुकी थी और सिर्फ मां ही नहीं बल्कि अन्नू के पिता भी ऑल इंडियन लेवल के अनुभवी शूटर खिलाड़ी थे।

अमित राज सिंह जो अन्नू के बड़े भाई हैं,  वह भी नेशनल लेवल पर एक शूटर खिलाड़ी हैं। अन्नू को अपना सपना पूरा करने के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया और उन्हें ये बात अच्छी तरह से पता थी, कि अन्नू एक प्रतिभाशाली शूटर खिलाड़ी हैं और वह एक दिन खुद को साबित भी करेंगी।

प्रोफेशनल जीवन

पिस्टल शूटर खिलाड़ी अन्नू राज सिंंह को सनी थॉमस ने ट्रेनिंग दी है, जो एक नेशनल कोच भी हैं। अन्नू ने साल 1998 में शूटिंग करना शुरू किया था। इसके बाद साल 2002 में हुए नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में अन्नू ने अपनी पहली जीत हासिल की। इसके बाद 10 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अन्नू ने हिस्सा लेते हुए कुल 27 पदक जीते।

वहीं साल 2007 में अन्नू राज सिंह ने 33 वें नेशनल गेम्स में 3 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया। जिसके बाद साल 2009 में अन्नू 10 मीटर पिस्टल इवेंट में नेशनल चैंपियन बनकर उभरी। अन्नू ने उस समय इतिहास रचा जब वह देश की पहली महिला शूटर खिलाड़ी बनी जिन्हें ओलंपिक कोटा के तहत खेलने का मौका मिला।

इस रिकार्ड को अन्नू ने ISS वर्ल्डकर में सिल्वर पदक जीतने के बाद हासिल किया जिससे उन्हें साल 2012 के ओलंपिक में खेलने का मौका मिल गया। लंदन ओलंपिक में अन्नू 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 17 वें स्थान पर रहीं थी।

साल 2010 अन्नू राज सिंह के लिए काफी सफल रहा जिसमें उन्होंने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में 1 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते इसके बाद नई दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अन्नू ने 1 और गोल्ड मेडल जीता। वहीं ग्वांझाऊ में हुए एशियन गेम्स में अन्नू ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया था।

अवार्ड

शूटिंग के लिए अर्जुन पुरस्कार मिल चुका हैं।

अचीवमेंट

  • नयी दिल्ली में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर पिस्टल पेयर्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2010 में नई दिल्ली में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल पेयर्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2010 में नई दिल्ली में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2010 में नई दिल्ली में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल बैज इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2010 में नई दिल्ली में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2017 में ब्रिसबेन में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – अन्नू राज सिंह
  • निकनेम – अन्नू राज सिंह
  • स्पोर्ट – शूटिंग
  • इवेंट – 25 मीटर पिस्टल पेयर्स और 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट
  • क्लब – पुणे यूनीवर्सिटी/ गन फॉर ग्लोरी एकेडमी
  • देश – भारत
  • मां का नाम – मीरा सिंह
  • भाई का नाम – अमित राज सिंह
  • कोच – सनी थॉमस
  • लम्बाई – 164 सेंटीमीटर
  • वजन – 53 किलोग्राम
  • एजुकेशन – अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 17 फरवरी 1984
  • उम्र – 35 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – अलीगढ, उत्तर प्रदेश, भारत
  • राशी – कुंभ
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – अलीगढ
  • रिलीजन – हिंदू

अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के अलावा अन्नू राज सिंह ने उस समय सुर्खियां बटोरी थी जब साल 2012 के ओलंपिक में वह हिना सिद्धू के साथ बाहर हो गयी थी।

नेटवर्थ

मौजूदा समय में अन्नू राज सिंह नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया में नौकरी कर रही हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ को लेकर फिलहाल कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

फेसबुक – https://www.facebook.com/Annu-Raj-Singh-179099978823994/

इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/shooterannu/?hl=en

ट्विटर – https://twitter.com/annu_rajsingh

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago