Categories: ओलंपिक

भारतीय आर्चरी खिलाड़ी जयंत तालुकदार के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारतीय आर्चरी खिलाड़ी जयंत तालुकदार जो अंतरराष्ट्रीय इवेंट में देश का नेतृत्व करते हैं। जयंत ने एशियन और साउथ एशियन गेम्स में तीरंदाजी में गोल्ड मेडली जीता है, इसके अलावा उन्हें साल 2007 में आर्चरी में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अर्जुन पुरस्कार भी दिया जा चुका है।

शुरूआती जीवन

आसाम के गुवाहटी में 2 मार्च 1986 को जयंत तालुकदार का जन्म हुआ था। जयंत के पिता का नाम राजन तालुकदार है, जो एक खदान के मालिक थे, इसके अलावा जयंत का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम निखिलेश तालुकदार है। जयंत की प्रतिभा को एक टेलेंट हंट शो के दौरान टाटा आर्चरी एकेडमी के कोचों ने पहचानी थी, जिसके बाद उन्हें साल 2000 में जमशेदपुर में होने वाले ट्रायल्स के लिए बुलाया गया था। 14 साल के जयंत जिन्होंने अपने पूरे जीवन में पहले कंधो पर धुनष को उठाया था वह कैंप के लिए चयन होने वाले 50 नामों में से एक थे।

प्रोफेशनल जीवन

साल 2000 में जब जयंत तालुकदार ने आर्चरी का अभ्यास करना शुरू किया था, तो उसके बाद ही गुवाहटी में हुए टैलेंट हंट ट्रायल में उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उस समय जयंत को यह भी नहीं पता था, कि वह आर्चरी को एक प्रोफेशन के तौर पर ले सकते थे, लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें इस खेल की तरफ आगे बढ़ाया। 14 साल के जयंत ने उस समय सभी को अचम्भे में डाल दिया जब उनका चयन इंडियन जूनियर नेशनल टीम में हुआ। भारतीय टीम ने साल 2004 के उस जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत के साथ खत्म किया था।

इसके बाद साल 2005 में जयंत सीनियर नेशनल टीम का हिस्सा बन गए जिसमें उन्होंने अपनी जग कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए नेशनल चैंपियन बनकर हासिल की। इसके अलगे साल हुए साउथ एशियन गेम्स में जयंत तालुकदार ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं साल 2006 में हुए FITA मेटेक्सन आर्चरी वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीतकर जयंत पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। जिसके बाद इसी साल हुए दोहा गेम्स में जयंत ने कांस्य पदक जीता वहीं सैफ गेम्स में जयंत ने अपने ही साथी खिलाड़ी तरूणदीप रॉय को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

तालुकदार के लिए साल 2006 एक खिलाड़ी के तौर पर काफी शानदार रहा क्योंकि इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला पूरे विश्व को दिखाया। जयंत तालुकदार ने कोच्ची में हुए सीनियर नेशनल में गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। इसके अगले साल भारत सरकार की तरफ से उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। अपने पूरे करियर में जयंत को लगातार टाटा स्टील की तरफ से स्पांसरशिप मिली रही।

21 जून 2012 को जयंत तालुकदार ने लंदन ओलंपिक के लिए पुरूष टीम के साथ अपनी जगह को पक्का कर लिया था। जयंत ने व्यक्तिगत और टीम इवेंट दोनों में हिस्सा लिया था, लेकिन वह किसी भी तरह का प्रभाव दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे। साल 2015 में हुए एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जयंत ने दीपिका कुमारी के साथ रिकर्व मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वर्तमान में जयंत गुवाहटी में टाटा स्टील कॉरपोरेशन में काम कर रहे हैं।

अचीवमेंट

  • साल 2004 में लंदन में हुए जूनियर वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में आर्चरी टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
  • साल 2005 में स्पेन में हुए सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में आर्चरी टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
  • साल 2006 में क्रोशिया में हुए वर्ल्डकप में व्यक्तिगत कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2006 में दोहा में हुए एशियन गेम्स में आर्चरी टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2007 में चाइना में हुए एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2008 में क्रोशिया में हुए वर्ल्डकप में आर्चरी टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2008 में टर्की में हुए वर्ल्डकप में आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2009 में सेंट डिएगो में हुए वर्ल्डकप में आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2009 में क्रोशिया में हुए वर्ल्डकप में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2009 में टर्की में हुए वर्ल्डकप में आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2009 में टर्की में हुए वर्ल्डकप में व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2009 में हुए इंडोनेशिया में हुए एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2009 में इंडोनेशिया में हुए एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में आर्चरी टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
  • साल 2010 में क्रोशिया में हुए पहले वर्ल्डकर में टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2010 में टर्की में हुए दूसरे वर्ल्डकप में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2010 में चाइना में हुए चौथे वर्ल्डकप में टीम इवेंट में गोल्ड के साथ व्यक्तिगत तौर पर कांस्य पदक जीता।
  • साल 2010 में चाइना में हुए एशियन गेम्स में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2011 में चाइना में हुए पहले वर्ल्डकप में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2011 में टर्की में हुए दूसरे वर्ल्डकप में मिक्सड इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2011 में इटली में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में व्यक्तिगत इवेंट में जीत हासिल करके लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया।
  • साल 2011 में यूएस में हुए तीसरे वर्ल्डकप में मिक्सड इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2005 में भारत में हुए 14 वें एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2006 में भारत में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • भारत में हुए साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

निजी जानकारी

  • जन्म – 2 मार्च 1986
  • उम्र – 33 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – गुवाहटी, आसाम, भारत
  • राशी – मीन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – गुवाहटी, आसाम, भारत
  • निकनेम – जय
  • प्रोफेशन – आर्चरी
  • इवेंट – व्यक्तिगत, पुरूष टीम और मिक्सड टीम
  • वैवाहिक स्थिती – पता नहीं
  • क्वालीफिकेशन – ग्रेजुएट
  • रिलीजन – हिंदू
  • हॉबी – परिवार के साथ समय बिताना और वीडियो गेम्स खेलना
  • पसंदीदा स्पोर्टपर्सन – सचिन तेंदुलकर

फिजिकल माप

  • लम्बाई – 5 फुट 10 इंच (178 सेंटीमीटर)
  • वजन – 85 किलोग्राम
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • आंखो का रंग – ब्लैक

नेटवर्थ

वर्तमान में जयंत तालुकदार टाटा स्टील कॉरपोरेशन में नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें आर्चरी में नकद पुरस्कार भी मिल चुके हैं। फिलहाल अभी जयंत की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/Jayanta.OGQ/
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago