Categories: ओलंपिक

भारतीय स्वीमिंग खिलाड़ी गगन उलालमठ के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय स्टार स्वीमिंग खिलाड़ी गगन उलालमठ जिन्होंने एक तैराक के तौर पर अलग ही मुकाम हासिल किया है। गगन उलालमठ एकलौते ऐसे तैराक खिलाड़ी रहे जिन्होंने देश के लिए साल 2012 के लंदन ओलंपिक में खेला। गगन ने हीट 1 जो 1500 मीटर फ्रीस्टाइल की थी, उसे 16 मिनट 31 सेकेंड में पूरा करते हुए 31 वें स्थान पर रहें थे।

शुरूआती जीवन

गगन के पढ़ाई में एक औसत छात्र रहे हैं और स्वीमिंग में वह इतना व्यस्त हो गए कि समय मिलने पर गगन या तो किसी किताब या फिर किसी ऐसे आर्टिकल को जिससे उन्हें प्रेरणा मिल सके जिससे उनके अंदर एक पढ़ने की हैबिट काफी कम उम्र में ही आ गयी। जहां काफी लोग गगन से कहते थे, कि वह काफी भाग्यशाली हैं, तो वहीं गगन का मानना है, कि उन्होंने इसके लिए काफी कड़ी मेहनत की है।

निजी जीवन

बैंगलुरू में 8 जनवरी 1992 को गगन उलालमठ का जन्म हुआ था। गगन की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का काफी योगदान हैं, जिसमें उनकी मां संध्या एम.एस. अपने बेटे के सपोर्ट में लगातार खड़ी रहीं। गगन की 2 बड़ी बहने हैं, जो स्टेट लेवल पर स्वीमर रह चुकी हैं। जब उनकी बहन अपनी स्वीमिंग के ट्रेनिंग के लिए जाती थी, तो गगन भी उनके साथ जाने लगे, जिससे उनकी इस खेल में दिलचस्पी काफी बढ़ गयी।

जैसे की एक पुरानी कहावत हैं, कि हर आदमी की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता हैं, ठीक उसी तरह गगन की सफलता के पीछे उनकी मां का काफी बड़ा योगदान रहा है, लेकिन गगन को भी वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करने पड़ी। एक बेटे के तौर पर गगन ने अपने माता-पिता को कभी निराश नहीं किया और वह हमेशा उनके सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे।

प्रोफेशनल जीवन

उलालमठ ने स्वीमिंग में अपना करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़ दिया था और काफी कम उम्र में ही गगन ने अपनी फिटनेस को लेकर काम करना शुरू कर दिया था, जिससे वह आने वाले समय में अच्छा कर सके। गगन की कड़ी मेहनत का लाभ उन्हें साल 2012 के ओलंपिक में चयन के तौर पर मिला और वह ओलंपिक में अपने चयन होने को लेकर काफी अचम्भित भी थे।

जहां एक तरफ काफी लोग इस बात की आलोचना कर रहे थे, कि गगन लंदन ओलंपिक के लिए सही चयन नहीं हैं जिसके लेकर गगन को भी काफी बुरा लगा लेकिन उन्होंने इसका असर अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया और पूरा फोकस ओलंपिक को लेकर लगाया। ओलंपिक की तैयारी को लेकर गगन हर हफ्ते कम से कम 80 से 90 किलोमीटर की तैराकी करते थे, जिससे वह मानसिक तौर पर मजबूत हो सकें।

लंदन ओलंपिक में गगन देश के लिए खेलने वाले एकलौते स्वीमिंग खिलाड़ी थे और उन्होंने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह 31 वें स्थान पर खत्म कर सके। वर्तमान में गगन आयकर विभाग में नौकरी कर रहे हैं। आर्थिक परेशानियों के बावजूद गगन अब प्रोफेशनल स्वीमिंग खिलाड़ियों के लिए एक स्वीमिंग क्लब खोलना चाहते हैं।

अचीवमेंट

  • चेन्नई में हुए साल 2006 के जूनियर नेशनल इवेंट में 2 सिल्वर पदक जीते।
  • 2008 में अमृतसर में हुई नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में 4 गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय टीम में यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।
  • जापान में साल 2009 में हुए 6 वें एशियन ऐज ग्रुप चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मेडल और एक 1 सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया।
  • जयपुर में साल 2009 में हुई जूनियर नेशनल्स में 7 गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया।
  • ढ़ाका में हुए साल 2010 के एशियन गेम्स में एक गोल्ड मेडल जीता।
  • रांची में हुए साल 2011 के नेशनल गेम्स में 6 गोल्ड मेडल और 2 कांस्य पदकों को अपने नाम पर किया।

निजी जानकारी

  • नाम – गगन उलालमठ
  • निकनेम – गगन उलालमठ
  • स्पोर्ट – स्वीमिंग
  • इवेंट – 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट
  • क्लब – बीएसआरसी मतिखारे, बैंगलुरू
  • देश – भारत
  • मां का नाम – संध्या एम.एस.
  • कोच – प्रदीप कुमार
  • लम्बाई – 1.75 मीटर
  • एजुकेशन – जैन यूनिवर्सिटी, बैंगलुरू
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 8 जनवरी 1992
  • उम्र – 27 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – बैंगलुरू, भारत
  • राशी – मकर
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – बैंगलुरू
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

स्वीमिंग में शानदार प्रदर्शन के अलावा गगन उलालमठ ने उस समय खबरो में आये थे, जब उनका चयन लंदन में होने वाले साल 2012 के ओलंपिक खेलों के लिए किया गया था। उनके चयन को लेकि किसी भी तरह के मापदंड को आधार में नहीं रखा गया था, जिस कारण सभी ने काफी आलोचना भी की थी।

नेटवर्थ

आयकर विभाग में नौकरी करने के अलावा गगन की कमाई अपने स्पोर्टिंग प्रोफेशन से भी होती हैं। फिलहाल अभी उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago