Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय युवा शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर जिन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्डकप और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े इवेंट में देश की तरफ से हिस्सा लिया है। मनु ने ISSF वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ सबसे कम उम्र की भारतीय शूटर खिलाड़ी बनी थी। इसके अलावा साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु ने गोल्ड मेडल जीता है।

शुरूआती जीवन

18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर डिस्ट्रिक में गोरिया गांव में मनु भाकर का जन्म हुआ था। अपने डिस्ट्रिक में मनु कई लोगों के लिए वहां किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मनु के पिता का नाम राम किशन भाकर है, जो मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पद पर नौकरी करते हैं। शूटिंग में आने से पहले मनु ने कई और खेलों में भी अपने हाथ आजमायें हैं, जिसमें मनिपुरी मार्शल आर्ट्स, बॉक्सिंग, टेनिस जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं और इसमें मनु ने नेशनल लेवल पर पदक भी जीते हैं।

14 साल की उम्र में मनु ने शूटिंग करना शुरू किया था, जिसमें वह अपने स्कूल में बनी शूटिंग रेंज में इसका अभ्यास करती थी। जिसके बाद इस खेल में मनु की दिलचस्पी काफी बढ़ने के बाद उन्होंने हर दिन लगभग 10 घंटे अभ्यास करना शुरू कर दिया।

निजी जीवन

हरियाण के झज्जर डिस्ट्रिक में जन्म लेने वाली मनु भाकर ने शुरूआती पढ़ाई झज्जर के यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल से की है। मनु की मां का नाम सुमेधा है जो एक स्कूल टीचर हैं। फिलहाल मनु का पूरा ध्यान साल 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को लेकर है, जिसमें वह देश के लिए शूटिंग में पदक लाने की कोशिश करेंगी।

प्रोफेशनल करियर

स्कूल में शूटिंग रेंज में प्रोफेशनल तौर पर 7.5 का स्कोर करने के बाद मनु ने इस खेल में आगे बढ़ने का फैसला किया। पिता ने भी अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए 1.5 लाख रूपये की पिस्टल लाकर उसे दी। मनु ने शूटिंग में अपना पहला पदक साल 2017 में एशियन जूनियर चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता। इसके बाद इसी साल भाकर उस समय सभी की नजरो में आयी जब उन्होंने नेशनल गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीत लिए।

अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हुए मनु ने साल 2018 में मेक्सिको में हुई इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद साल 2018 के एशियन गेम्स में मनु कोई पदक नहीं जीत सकी। जिसके बाद साल 2019 में मनु ने एकबार फिर से जबरदस्त वापसी करते हुए ISSF वर्ल्डकप के अलग-अलग इवेंट में पदकों को अपने नाम पर किया।

इसमें नई दिल्ली में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जिसके बाद बिजिंग में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वहीं म्यूनिक में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता।

अचीवमेंट

  • साल 2018 में हुए ISSF वर्ल्डकप में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • नई दिल्ली में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • नयी दिल्ली में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • म्यूनिक में साल 2019 में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • गोल्ड कोस्ट में हुए साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • यूथ ओलंपिक गेम्स साल 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2019 में हुए यूथ ओलंपिक गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

निजी जानकारी

  • जन्म – 18 फरवरी 2002
  • उम्र – 17 साल (साल 2019 तक)
  • नाम – मनु भाकर
  • जन्मस्थान – गोरिया गांव, झज्जर डिस्ट्रिक, हरियाणा
  • राशी – कुंभ
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – झज्जर, हरियाणा
  • स्कूल – यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, झज्जर, हरियाणा
  • रिलीजन – हिंदू

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 5 फुट 4 इंच
  • वजन – 50 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

4 जनवरी 2019 को मनु भाकर उस समय विवादों में घिरती हुई नजर आयी जब उन्होंने एक नकद पुरस्कार को लेकर बयान दिया। मनु ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें हरियाणा सरकार के उस समय के खेल मंत्री ने उन्हें हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से 2 करोड़ का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था, जो मनु को नहीं मिला था। इसके बाद मंत्री ने मनु के इस कदम को लेकर उनकी आलोचना करते हुए राज्य सरकार को नीचा दिखाने का आरोप लगाया था।

नेटवर्थ

मनु भाकर की नेटवर्थ को लेकर बात करी करी जाए तो उसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/manubhakerfc/
  • इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/bhakermanu/?hl=en
  • ट्विटर – https://twitter.com/realmanubhaker?s=20
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago