एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले अरोकिया राजीव ने देश का सम्मान कई मौकों पर बढ़ाने का काम किया है। अरोकिया राजीव एक भारतीय एथलीट हैं, जो 400 मीटर रेस में हिस्सा लेते हैं। इस युवा एथलीट ने अपने अभी तक के करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें साल 2018 में हुए एशियन गेम्स में पहले पुरूषो की 400 मीटर और उसके बाद मिक्सड 4X400 रिले इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
शुरूआती जीवन
इस प्रतिभाशाली स्प्रिंटर का जन्म तमिलनाडु के त्रिचुपल्ली शहर में हुआ था। अरोकिया की शुरूआती पढ़ाई लालगुड़ी के सरकारी बॉयज़ हाइयर सेकेंड्री स्कूल से हुई जिसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएश सेंट जोसेफ कॉलेज से किया। एक गरीब परिवार से आने वाले अरोकिया ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।
एक लॉरी ड्राइवर के बेटे अरोकिया के पास संघर्ष के दिनों में ट्रेनिंग के लिए जूते भी नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त से जूते उधार लिए जिससे वह स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा ले सके।
पर्सनल जीवन
अरोकिया के पिता का नाम सौंधराजन है, जो एक स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी करते थे। अपने शुरूआती करियर में अरोकिया को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके माता-पिता ने अपने बेटे पर भरोसा कायम रखते हुए उसका समर्थन किया। अरोकिया के माता-पिता ने उनके एथलीट करियर में काफी बड़ी भूमिका अदा की है, जिन्हें अपने बेटे के सपने पर पूरी तरह से भरोसा था, कि वह एक दिन जरूर इसे पूरा करेगा। 28 साल के अरोकिया ने भी बड़े स्टेज में पदक जीतकर अपने माता-पिता को भी गर्व करने पूरा मौका दिया।
प्रोफेशनल लाइफ
रनिंग रेस शुरू करने से पहले अरोकिया एक लॉंग जम्पर बनना चाहते थे। साल 2013 की एशियन चैंपियनशिप अरोकिया के करियर का पहला बड़ा टूर्नामेंट था, जिसमें एकल 400 मीटर में 6 वें स्थान पर और रिले रेस में चौथे स्थान पर रहे थे। इसके बाद साल 2014 में हुये एशियन गेम्स में अरोकिया ने 400 मीटर इवेंट में कांस्य पदक जीतने के साथ 4X400 मीटर रिले इवेंट में चौथे स्थान पर रहे थे।
इसके बाद अरोकिया उस समय सुर्खियों में आये जब उन्होंने साल 2017 के एशियन चैंपियनशिप में 4X400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल और 400 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
अचीवमेंट
एशियन चैंपियनशिप
एशियन गेम्स
एशियन चैंपियनशिप
कॉमनवेल्थ गेम्स (हीट 2)
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कॉस्ट में हुए साल 2018 के गेम्स में 4X400 मीटर रिले की हीट 2 में दूसरे स्थान पर।
साउथ एशियन गेम्स
मिलेट्री वर्ल्ड गेम्स
साल 2016 में मुगयोंग में हुए गेम्स में 400 मीटर इवेंट में सिल्वर पदक।
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
जब आप 28 साल के किसी एथलीट को लेकर गूगल पर सर्च करेंगे तो अरोकिया को लेकर जो बाते सामने आयेंगी वह उनकी प्रेरणादायक स्पीच और उनकी अचीवमेंट को लेकर बताया जाएगा। अरोकिया की कड़ी मेहनत ने उन्हें सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया। इसके अलावा वह अभी तक अपने इस करियर में किसी भी तरह के विवाद से दूर ही रहे हैं। अरोकिया राजीव अपने खेल के प्रति काफी पैशनेट दिखते हैं लगातार उसमें सुधार करने की कोशिश करते रहते हैं।
नेटवर्थ
अरोकिया राजीव की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…