एशेज़ – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ के दौरान रहेगी इन रिकॉर्ड्स पर सभी की नज़रे

Ashes 2019 Statistical Preview: विश्व विजेता इंग्लैंड आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी। दोनों ही टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचो की एशेज़ सीरीज़ की शुरूआत 1 अगस्त से होगी। दोनों ही टीमों के बीच में पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा जहां पर विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंडे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

इस टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 खिलाड़ी वापसी करने वाले हैं, जिनके उपर पिछले साल केपटाउन टेस्ट में बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद बैन लगा था। डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्राफ्ट के वापसी आने से टीम को एक अलग मजबूती मिली है, क्योंकि इससे पहले टीम को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं इंग्लैंड का भी इस फार्मेट में पिछले कुछ समय से उतना अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

इस एशेज़ सीरीज़ के दौरान इन रिकॉर्ड्स पर रहने वाली हैं, नज़रे | Ashes 2019 Statistical Preview

  1. इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले सभी 11 अंतरराष्ट्रीय मैच जो एजबैस्टन के मैदान पर खेले हैं, उसमें सभी में टीम ने जीत हासिल की है, इसमें 4 टेस्ट मैच भी शामिल हैं। साल 2009 के बाद से यहां पर हुए 8 टेस्ट मैच में से टीम ने 6 में जीत हासिल की है, जबकि 2 ड्रा पर खत्म हुए है।
  2. जेम्स एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाज़ी औसत 34.55 का रहा है, जो उनका किसी भी टीम के खिलाफ इस फार्मेट में सबसे खराब प्रदर्शन है। एशेज़ में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ो में एंडरसन का सबसे खराब गेंदबाज़ी औसत हैं।
  3. एंडरसन का घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज़ी औसत 33.36 का है, जो उनका घरेलू जमीन पर किसी भी टीम के खिलाफ एकमात्र 30 से अधिक का औसत है।
  4. जो रूट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में औसत 47 का है, जो किसी भी टीम के खिलाफ रूट का कम से कम 2 टेस्ट खेलने के बाद सबसे कम है। रूट ने घरेलू जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 पारियों में 799 रन बनायें है, जिसमें तीन शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।
  5. पैट कमिंस ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 20 मैच ही खेले जिसमें कमिंस ने 94 विकेट हासिल किए है। कमिंस यदि अगले टेस्ट में 6 विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह विश्व क्रिकेट में चौथे और ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे तेज़ 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ बन जायेंगे, साथ ही पिछले 86 सालों में वह सयुंक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जायेंगे, क्योंकि इससे पहले स्टुअर्ट मैक्गिल ने अपने 21 वें टेस्ट में 100 विकेट हासिल किए थे।
  6. रूट अपनी पिछली 10 घरेलू टेस्ट पारियों में 27.2 के औसत से सिर्फ 272 रन ही बना सके हैं, जिसमें भारत के खिलाफ पिछले साल दी ओवल में हुए टेस्ट मैच में उनकी 125 रनों की पारी शामिल हैं। वहीं पिछले एक साल में रूट ने टेस्ट क्रिकेट की 26 पारियों में 33.65 के औसत से 875 रन बनायें है, जिसमें तीन शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।
  7. स्टीव स्मिथ ने एशेज़ के पिछले 8 टेस्ट में खेलते हुए 4 बार शतकीय पारी खेली हैं। जिसमें स्मिथ ने 138.33 के औसत से 830 रन बनायें है और इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।
  8. साल 2001 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में एशेज़ सीरीज़ पर कब्ज़ा किया था और आखिरी बार उसने इसी मैदान पर जीत हासिल की थी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एजबैस्टन के मैदान पर 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, 1 मैच ड्रा रहा और 4 का कोई नतीज़ा नहीं निकल सका।
  9. 2001 से इंग्लैंडे ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 9 में उन्होंने जीत हासिल की है और इस बार की सीरीज़ में यहां पर चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड को साल 2001 में आखिरी बार पाकिस्तान से इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।
  10. आखिरी बार साल 2014 में इंग्लैंड की टीम को घर पर टेस्ट सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से इंग्लैंड ने घर पर 10 टेस्ट सीरीज़ खेली जिसमें 7 में उन्होंने जीत हासिल की जबकि 3 सीरीज़ ड्रा पर खत्म हुई।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago