पहला मुकाबला रहा पिंक पैंथर्स के नाम, तो वहीं दूसरे मुकाबले में यूपी ने खोला खाता

Jaipur Pink Panthers vs Haryana Steelers: आज दिन का पहला मुकाबला यानि 18वां मुकाबला इस सीज़न का, हरियाणा बनाम पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया. यह मुकाबला मुख्य रुप से दीपक निवास हुड्डा बनाम नवीन के बीच था. नवीन यह नाम शायद आपने ज्यादा नहीं सुना होगा मगर पिछले मुकाबले में सुपर 10 लेकर इस मुकाबले में सब के चहीते थे. लेकिंन वह आज अपना प्रदर्शन पिंक पैंथर्स के सामने दोहराने में कामयाब नहीं हो सके और सिर्फ 3 रेड ही कर सके. वहीं पिंक पैंथर्स के कप्तान दीपक निवास हुड्डा ने सुपर 10 लेकर पूरा मैच एक तरफा कर दिया.

UP Yoddha vs U Mumba: वहीं कबड्डी 2019 के 19वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने घरेलू टीम को 27-23 से हराते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. यूपी योद्धा को दिग्गज खिलाड़ी रिशांक देवाडिगा की वापसी से काफी फायदा हुआ, उन्होंने अपनी टीम को शानदार तरीके से संभाला, जिसके कारण टीम को जीत मिली.

यूपी के लिए रेडिंग में मोनू गोयत ने सबसे ज्यादा 6 अंक हासिल किए, तो वहीं डिफेंस में सुमित ने 6 अंक हासिल किए. पहले हाफ के बाद स्कोर 14-12 था. शुरुआत से ही यूपी की टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था और उन्होंने मुंबई की टीम के ऊपर दबाव बनाया। वो मुंबई को ऑलआउट करने में काफी बार विफल हुए और मुंबई ने भी दो सुपर टैकल करते हुए अपने आप को पिछड़ने नहीं दिया। हालांकि 20वें मिनट में और पहले हाफ के आखिरी रेड में आखिरकार यूपी ने मुंबई को ऑलआउट किया और अहम बढ़त हासिल की.

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, मुंबई के डिफेंस ने टीम को मैच में वापसी कराई. यूपी के लिए सुमित ने दूसरे हाफ में अपना हाई 5 पूरा किया. उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. यूपी ने भी शानदार तरीके से अपनी बढ़त को बरकरार रखा, जिसके कारण मुंबई के ऊपर दबाव बढ़ा और उनके खिलाड़ियों से गलती भी हुई। इसी वजह से यूपी ने रोमांचक मैच में जीत हासिल की और मुंबई को एक अंक से संतोष होना पड़ा.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago