AUS vs ENG Dream11 Prediction, Playing 11, Live Score: 4th Test Ashes 2019
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज़ सीरीज़ के 3 टेस्ट मैच अभी तक खेले गए हैं, जिसमें सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर है। जिस तरीके से हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की उसके बाद यह सीरीज़ फिर से जीवित हो गयी है।

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसमें बेन स्टोक्स ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। कंगारू टीम को एशेज़ सीरीज़ पर अपना कब्जा करने के लिए 1 टेस्ट में और जीत हासिल करनी है और स्टीव स्मिथ के फिट होकर वापस आने से टीम को बल्लेबाज़ी और अधिक मजबूती मिलेगी।

मार्नश लबुशाने ने भी स्मिथ की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिस कारण ट्रेविस हेड को अंतिम एकादश में जगह मिलती नहीं दिख रही है, वहीं गेंदबाज़ी में मिचल स्टार्क की टीम में वापसी हो सकती है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम अपनी विजयी एकादश में किसी भी तरह का बदलाव करते हुए नहीं दिख रही है। मैनचेस्टर के मैदान में पिछले 18 सालों में इंग्लैंड की टीम ने कोई भी मैच नहीं गवांया है।

मैच डिटेल्स | AUS vs ENG 4th Test Match Details
दोनों ही टीमों के बीच खेला जाने वाला सीरीज़ का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जो 4 सितम्बर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगा।

पिच रिपोर्ट | AUS vs ENG Pitch Report
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेले जाने वाले सीरीज़ के चौथे टेस्ट मैच में बल्लेबाज़ी के लिए माकूल पिच को देखा जा सकता है, जिसमें शुरूआत के समय तेज़ गेंदबाज़ो को थोड़ा मदद मिल सकती है, इसके बाद चौथे और 5 वें दिन स्पिन गेंदबाज़ भी खेल में अपना योगदान देते हुए दिख सकते हैं।
औसत पहली पारी का स्कोर – 331 रन
औसत दूसरी पारी स्कोर – 269 रन
औसत तीसरी पारी स्कोर – 229 रन
औसत चौथी पारी का स्कोर – 165 रन
पिछले 5 मैचो में लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड – जीत 0, हार 4, ड्रॉ 1

पिछले 8 टेस्ट में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया – 3
इंग्लैंड – 4

स्कॉवड | AUS vs ENG 4th Test Squad

ऑस्ट्रेलिया:
कैमरून बेनक्रॉफ्ट, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाज़ा, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लायन, जेम्स पैटिंसन, जोश हेजलवुड, पीटर सिडल, मिचल स्टार्क, मिचल मार्श, माइकल नीशर, मैथ्यू वेड, मार्नश लबुशाने, मार्कस हैरिस।

इंग्लैंड:
रोरी बर्न्स, जेशन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, सैम करन, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर।

संभावित प्लेइंग इलेवन | AUS vs ENG Probable Playing 11

ऑस्ट्रेलिया:
मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाज़ा, स्टीव स्मिथ, मार्नश लबुशाने, टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लायन, जेम्स पैटिंसन, जोश हेजलवुड, मैथ्यू वेड।

इंग्लैंड:
रोरी बर्न्स, जेशन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | AUS vs ENG Best Players

ऑस्ट्रेलिया:
स्टीव स्मिथ– दूसरे टेस्ट मैच में चोट लगने के बाद स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर रहे थे, जिसके बाद चौथे टेस्ट के लिए वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्मिथ ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 144 और 142 रनों की पारी खेली थी। अभी तक स्मिथ 3 पारियों में 126 के औसत से 378 रन बना चुके हैं।

मार्नश लबुशाने– लबुशाने को दूसरे टेस्ट में स्मिथ के घायल हो जाने के बाद टीम में शामिल किया गया था, जिसका लाभ इस युवा खिलाड़ी ने पूरी तरह उठाया और 3 पारियों में 71 के औसत से अभी तक 213 रन बना चुका है।

पैट कमिंस– इस एशेज़ सीरीज़ में पैट कमिंस ने अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं, कमिंस ने 3 मैचो में 18.53 के औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं।

इंग्लैंड:
बेन स्टोक्स– बेन स्टोक्स ने जिस तरीके से तीसरे टेस्ट में अपनी शानदार पारी की बदौलत इस सीरीज़ को जीवित रखने का काम किया उसके बाद सभी की नजरे स्टोक्स के प्रदर्शन पर अब टिकी रहेंगी क्योंकि इससे ही सीरीज़ की दिशा तय होती दिख रही है। स्टोक्स ने 6 पारियों में अभी तक 81.75 के औसत से 327 रन बनाये हैं, जिसमें 135 रनों की शानदार नाबाद पारी भी शामिल है।

रोरी बर्न्स– बर्न्स ने एक शानदार खिलाड़ी हैं और पहले टेस्ट में भी 133 रनों की पारी ने इस खिलाड़ी ने दर्शा दिया था, लेकिन उसके बाद से बर्न्स का बल्ला खामोश ही दिख रहा है, लेकिन टीम को उनसे चौथे टेस्ट में एक बड़ी की पारी उम्मीद होगी।

जोफ्रा आर्चर- आर्चर ने जिस तरीके से लार्ड्स में खेले गए सीरीज़ के दूसरे टेस्ट से अपना डेब्यू किया था, उसके बाद उनकी चर्चा होना लाजिमि हैं। आर्चर ने अभी तक 2 टेस्ट में 13.54 के औसत से 13 विकेट हासिल किए हैं।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | AUS vs ENG Dream11 Team Prediction 4th Test

विकेटकीपर

  • जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज़

  • स्टीव स्मिथ (कप्तान)
  • जेशन रॉय
  • रोरी बर्न्स

ऑलराउंडर्स

  • बेन स्टोक्स (उपकप्तान)

गेंदबाज़

  • जोफ्रा आर्चर
  • पैट कमिंस
  • जेम्स पैटिंसन
  • स्टुअर्ट ब्रॉड
  • क्रिस वोक्स
  • जोश हेजलवुड
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago