IND-A vs SA-A Dream11 Prediction, Playing 11 & Live Score: 4th 0DI
इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली जा रही 5 मैचो की अनऑफीशियल वनडे सीरीज़ के पहले 3 मैचो में इंडिया ए ने जीत हासिल करके पहले ही सीरीज़ को अपने कब्जे में कर लिया है। इस सीरीज़ का चौथा वनडे मैच 4 सितम्बर को तिरूवंनतपुरम में खेला जाएगा। इंडिया ए ने पहले मैच में 69 रनों से जीत हासिल की थी, जिसके बाद दूसरे वनडे में टीम ने 2 विकेट से करीबी जीत हासिल करने के बाद तीसरे वनडे में भी 4 विकेट से जीत हासिल की।

पिच रिपोर्ट | IND-A vs SA-A Pitch Report
दोनों ही टीमों के बीच सीरीज़ का चौथा वनडे मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक पहले 3 वनडे में पिच के बर्ताव को लेकर बात करी जाए तो यह बल्लेबाज़ी के लिए काफी माकूल दिख रही है और यदि मैच पूरा 50 ओवर का होता है, तो पहले बल्लेबाज़ी का फैसला अधिक सही होगा क्योंकि दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज़ो को मदद मिलते हुए देखी जा सकती है।
औसत पहली पारी का स्कोर – 270 से 280 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड – जीत 3, हार 1

मैच डिटेल्स | IND-A vs SA-A 4th ODI Match Details
इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए के बीच खेला जाने वाला ये मैच 4 सितम्बर की सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर किया जाएगा।

स्कॉवड | IND-A vs SA-A Squad

भारत ए:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, नितीश राणा, शिखर धवन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, प्रशांत चोपड़ा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल चहर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, ईशान पोराल।

साउथ अफ्रीका ए:
जानेमन मलान, रीज़ा हेंड्रिक्स, तांबे बुवामा (कप्तान), खाया जोंडो, हेनरिक क्लासेंन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, डी ब्रुयन, बिजोर्न फार्चुय्न, जॉर्ज लिंडे, जूनियर डाला, बेरून हेंड्रिक्स, एनरिक नोर्ट्ज, मैथ्यू ब्रीट्जके, सिंतेम्बा क्वीशिले, कैली वैरीन्नी, लूथो सिम्पला।

संभावित प्लेइंग इलेवन | IND-A vs SA-A Probable Playing 11

इंडिया ए:
शिखर धवन, अनमोलप्रीत सिंह, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दूबे, अक्षर पटेल, राहुल चहर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका ए:
जानेमन मलान, रीज़ा हेंड्रिक्स, तांबे बुवामा (कप्तान), खाया जोंडो, हेनरिक क्लासेंन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, डी. ब्रुयन, बीजोर्न फार्चुय्न, जॉर्ज लिंडे, जूनियर डाला, बेरून हेंड्रिक्स।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | IND-A vs SA-A Best Players

इंडिया ए:
शिखर धवन– धवन को अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचो की टी20 सीरीज़ से पहले इन 2 मैचो में अभ्यास का एक अच्छा मौका मिलेगा और इससे उनकी फिटनेस को भी परखा जा सकता है, लम्बे घरेलू सीज़न से पहले शिखर के पास इन 2 मैचो में फार्म में वापस आने का एक अच्छा मौका होगा।

शुभमन गिल– गिल का इस साल फार्म काफी शानदार रहा है, लेकिन इस सीरीज़ के पहले 3 मैचो में उनका बल्ला खामोश ही रहा जिस कारण वह बाकी के 2 मैचो में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे।

शिवम दूबे– दूबे ने पहले मैच में जिस तरीके से बल्ले से कमाल दिखाया था, उसके बाद वैसा ही शिवम ने तीसरे मैच में भी मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे और अब बाकी के 2 मैचो पर भी उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरे टिकी रहने वाली हैं।

साउथ अफ्रीका ए:
हेनरिक क्लासेंन– क्लासेंन ने अभी तक पहले 3 मैचो में 44.33 के औसत से 133 रन बनायें हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं और वर्तमान में इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ का फार्म भी अच्छा चल रहा है।

रीज़ा हेंड्रिक्स– हेंड्रिक्स ने पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी, लेकिन अगले 2 मैचो में उनका बल्ला खामोश ही रहा लेकिन इस खिलाड़ी की प्रतिभा को देखते हुए चौथे वनडे में वापसी के संकेत मिलते हैं, साथ वह टीम के लिए 5 गेंदबाज़ की भूमिका को भी बखूबी अदा करते हुए दिखते हैं।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | IND-A vs SA-A Dream11 Team Prediction 4th 0DI

विकेटकीपर

  • हेनरिक क्लासेंन

बल्लेबाज़

  • शिखर धवन
  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)
  • रीज़ा हेंड्रिक्स
  • शुभमन गिल

ऑलराउंडर्स

  • अक्षर पटेल (उपकप्तान)
  • शिवम दूबे
  • जॉर्ज लिंडे

गेंदबाज़

  • राहुल चहर
  • शार्दुल ठाकुर
  • बीजोर्न फार्चुय्न
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago