ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ के तीसरे मैच में भी कंगारु टीम ने 279 रनों की जीत दर्ज करने के साथ सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम पर कर लिया। साल 2020 के अपने पहले टेस्ट मैच में ही ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ये जीत आने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में उन्हें और भी अधिक मजबूत बनायेगी।
तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट पर 217 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर ने शानदार 111 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मैच में 10 विकेट अपने नाम पर किए।
न्यूज़ीलैंड के लिए यह टेस्ट सीरीज़ बेहद निराशाजनक रही क्योंकि उन्हें तीनों ही मैचो में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, जिसमें तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें जीत के लिए मिल 416 रनों का पीछा टीम नहीं कर सकी और सिर्फ 136 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी में सिमट गयी। दूसरी पारी में टीम के लिए सबसे अधिक 22 रन रॉस टेलर ने बनाये वहीं नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 50 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
इस तीन मैचो की सीरीज़ को लेकर बात करी जाए तो प्लेयर ऑफ दी सीरीज़ का खिताब जीतने वाले मार्नश लाबुशाने ने 4 पारियों में 68.75 के औसत के साथ 275 रन बल्ले से बनाये वहीं न्यूज़ीलैंड की तरफ से इस टेस्ट सीरीज़ में नील वैगनर ने सबसे अधिक विकेट अपने नाम पर किये जिन्होंने 2 मैच ही खेले लेकिन 14 विकेट अपने नाम पर किये।
बात करे आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की तो भारतीय टीम जहां 7 मैचो में जीत हासिल करने के बाद 360 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है, तो वहीं इस टेस्ट सीरीज़ में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के 296 अंक हो चुके है, जिस कारण वह दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, इसके अलावा 80 अंको के साथ पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…