भारतीय टीम को साल 2020 में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज़ खेलनी थी, जिसका पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी के बासपारा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन हल्की बारिश के बावजूद मैच को शुरु नहीं करवाया जा सका जिस कारण इसे रद्द करना पड़ा और इसको लेकर पूर्व भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ जहीर खान ने तैयारियों को लेकर अपना गुस्सा दिखाया है।
पहले टी20 मैच में टॉस होने के बाद हल्की बारिश शुरु हो गयी थी, लेकिन यह 30 मिनट के बाद बंद हो गयी लेकिन मैदान कर्मियों की गलती की वजह से पिच में पानी चली गया जिसके बाद उसका निरिक्षण करने पर मैच ऑफीशियल्स को इसे रद्द करना पड़ा। जहीर खान ने इसी को लेकर अपना गुस्सा दिखाते हुए कहा कि, जब पिच पर पानी चला जाता है, तो इससे पूरे मैच की तस्वीर तक बदल सकती है, सभी को अचम्भा है, कि जब बारिश बंद हो गयी है, तो कैसे विकेट के अंदर पानी जा सकता है, जबकि वह कवर्स से हर तरफ ढकी हुई है।
यह बेहद निराश करने वाले है, शायद पिच को सही तरीके से ढका ना गया हो, जो बेहद हास्यास्पद दिखता है, यह खेल के लिए बेहतर नहीं है, हमने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं सुना था।
वहीं पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज़ आकाश चोपड़ा ने भी मैच की तैयारियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, मैदान की ऑउटफील्ड बेहद सूखी हुई है, जिसके बाद मैं कह सकता हूं कि यह ऐसी गलती की है, जिसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है, कि आखिर पिच में पानी कैसे गया क्योंकि कवर्स में कुछ छेद होने पर ही ऐसा हो सकता है, अंतरराष्ट्रीय मैच को देखते हुए यह अच्छी तैयारियां नहीं कही जा सकती हैं।
आसाम क्रिकेट संघ के सेक्रेट्री देवजीत साईकिया ने इस मामले को लेकर अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा कि, मैच को बारिश के कारण नहीं शुरु कराया जा सका जिसमें 2 बार बारिश के आने से हम ग्राउंड को समय पर तैयार नहीं कर सके। वहीं पिच गिली होने के सवाल पर देवजीत ने कहा कि, उसके बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है, जिसमें वह एकबार मैदान कर्मियों और पिच क्यूरेटर से बात करने के बाद ही इस पर कुछ कह सकेंगे।
अब भारत और श्रीलंका के बीच में 3 मैचो की इस टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच मंगलवार 7 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला में खेला जाएगा, जिस कारण यह सीरीज़ अब 2 मैचो की ही रह गयी है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…