Australia vs Windies Preview:- विश्वकप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टंइडीज़ इन दो टीमों का इतिहास काफी शानदार है और साल 1975 में हुए पहले विश्वकप से दोनों ही खेल रही हैं। वहीं 1996 के विश्वकप में सेमीफाइनल के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार तरीके से विंडीज़ टीम को टूर्नामेंट से बाहर किया था।
1996 के बाद से इन दोनों ही टीमों में काफी अंतर देखने को मिला जहां विंडीज़ टीम का स्तर नीचे की तरफ गया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा पाना काफी मुश्किल भरा हो गया।
इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे विश्वकप में इन दोनों ने अच्छी शुरूआत की जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की तो वहीं विंडीज़ टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत के साथ अपने टूर्नामेंट का आगाज़ किया।
टीम संतुलन
ऑस्ट्रेलिया
Australia vs Windies Preview:- बल्लेबाज़ी में टीम को किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है, फिंच के साथ डेविड वार्नर की ओपनिंग जोड़ी और उसके बाद नंबर 3 पर उस्मान ख्वाज़ा.
उसके बाद स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर जिसके बाद ग्लैन मैक्सवेल को तेज़ी के साथ रन बनाने के लिए भेजा जा सकता है। वहीं गेंदबाज़ी में टीम 3 तेज़ गेंदबाज़ और एक स्पिनर जो एडम जम्पा को खिला सकती है।
संभावित अंतिम एकादश
एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाज़ा, स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।
वेस्टंइडीज़
पहले मैच में जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया था, उसके बाद किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है, लेकिन डॉरेन ब्रावो को जरूर मध्यक्रम में टीम को मजूबती देने का काम करना होगा।
निकोलस पूरन और शिमरन हेटमायर के मध्यक्रम में होने से टीम तेज़ी के साथ रन बना सकती है। वहीं गेंदबाज़ी में पांच तेजी गेंदबाज़ी विकल्प होने के साथ एशले नर्स के रूप में एकलौता स्पिनर मौजूद है।
संभावित अंतिम एकादश
क्रिस गेल, साई होप (विकेटकीपर), डॉरेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, आंद्रे रसल, जेशन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, शैल्डन कोट्रेल, ओसेन थॉमस।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…