भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच रिकॉर्ड: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को 3 मैच के बाद भी जीत का स्वाद चखने को नहीं मिल पा रहा है। भारत के खिलाफ 5 जून को साउथैंप्टन के रोस बाउल में खेले गए मैच में अफ्रीका टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में अफ्रीका टीम के कप्तान फैफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया क्योंकि पिछले 2 मैचो में टीम लक्ष्य का पीछा करने में सफल नहीं हो पायी थी जिसके बाद 50 ओवरो में पूरी टीम 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 47.3 ओवरो में हासिल कर लिया जिसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।
1. दक्षिण अफ्रीका अब विश्वकप में 4 लगातार मैच गवां चुकी हैं, जिसमें 3 इस विश्वकप में और एक पिछले विश्वकप में। इससे अफ्रीका टीम ने विश्वकप में 2 से अधिक मैच लगातार नहीं गवांये थे, यहां तक पहले के 7 विश्वकप में इस टीम ने विश्वकप के अपने पहले के 2 मैच भी नहीं हारे थे।
2. भारतीय टीम ने आईसीसी प्रतियोगिता के पिछले 6 मैचो में दक्षिण अफ्रीका को हराया है, जिसमें 2 जीत पिछले विश्वकप और इस मैच में वहीं 2 आईसीसी टी20 विश्वकप 2012 और 2014 इसके अलावा चैम्पियंस ट्राफी 2013 और 2017 में हराया है।
3. युजवेंद्र चहल तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने विश्वकप के पहले मैच में ही 4 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले साल 1999 के विश्वकप में देबाशीष मोहंती ने केन्या के खिलाफ 56 रन देकर 4 विकेट लिए थे और उसके बाद पिछले विश्वकप में मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
4. रोहित शर्मा की इस मैच में 122 रनों की नाबाद पारी किसी भारतीय बल्लेबाज़ की विश्वकप में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले साल 1996 के विश्वकप में सचिन तेंदुलकर ने केन्या के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी।
5. रोहित शर्मा तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप में शतक लगाया है। इससे पहले सचिन ने 111 रनों की और शिखर धवन ने 137 रनों की पारी साल 2011 और 2015 के विश्वकप में खेली थी। इसके अलावा रोहित पहले ऐसे भारतीय बन गए जिन्होंने भारत बनाम अफ्रीका के विश्वकप मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया हो।
6. भारतीय टीम ने विश्वकप में 230 रनों से कम के लक्ष्य को हर बार हासिल किया है। जिसमें टीम ने 15 बार 230 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए कम से कम 4 विकेट से मैच को अपने नाम पर किया है।
7. रोहित शर्मा ने ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे करने वाले 7 वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उनका औसत 49.36 का रहा है और यह बाकी खिलाड़ियों से बेहतर हैं।
8. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले 9 वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए उन्हें इस मैच में 74 रन और बनाने थे।
9. दक्षिण अफ्रीका की पारी विश्वकप के इतिहास में पहली ऐसी पारी है, जिसमें नंबर 7, 8 और 9 के बल्लेबाज़ ने 30 से अधिक रन बनाये है। एंडिले फेलक्वायो ने 34, क्रिस मौरिस ने 42 और कगिसो रबाडा ने 31 रनों की पारी खेली थी। वहीं वनडे क्रिकेट में ऐसा 10 वीं बार देखने को मिला है।
10. एक कप्तान के तौर पर विराट कोहली की वनडे में 50 वीं जीत है, भारतीय टीम ने कोहली की कप्तानी में 69 मैच खेलकर ही इस मुकाम को पा लिया। विराट से तेज़ अपनी कप्तानी में टीम को 50 जीत दिलाने के मामले विंडीज़ के क्लाइव लॉयड जिन्होंने 63 मैच उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 63 और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्जे ने 68 मैच में 50 वनडे जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…