भारत के शानदार जूडो खिलाड़ी अवतार सिंह जिन्होंने साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में क्वालीफाइ करके इतिहास रचा था। अवतार सिंह 100 किलोग्राम वर्ग में विशेषज्ञ माने जाते हैं। अवतार पहले ऐसे भारतीय जूडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक में 90 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया।
शुरूआती जीवन
साल 2008 में अवतार सिंह ने अपने स्कूल में जूडो खेलना शुरू किया था, जिसमें स्कूल में हुए एक इवेंट में रैफरी पैनल ने अवतार को अधिक स्कोर के बावजूद हरा हुआ खिलाड़ी घोषित किया। उस समय 11 वीं क्लास में पढ़ रहे अवतार ने जीवन में दुबारा इस खेल को खेलने का मन बना लिया, लेकिन उनके पिता ने अपने बेटे को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस खेल को खेलना जारी रखना चाहिए। पिता से मिले हौसले के बाद अवतार ने अपने सपने को पूरा करने के लिए बेहतर ट्रेनिंग करना शुरू किया।
अवतार को अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम उस समय मिला जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में अवतार ने ना सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि गोल्ड मेडल को भी अपने नाम पर किया। कॉमनवेल्थ में जीत के बाद लोग अब अवतार को दूसरी नजरो से देखने लगे थे। अवतार का नाम उन खिलाड़ियो में शामिल किया जाता है, जो मानसिक तौर पर काफी सकारात्मक सोच रखते हैं और एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर हैं।
निजी जीवन
अवतार सिंह का जन्म 3 अप्रैल 1992 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। अवतार एक किसान परिवार में पैदा हुए थे और इस कारण वह अपने फार्म में काम करते थे। एक शैतान बच्चा जिसके पास हर चीज से बचने का तरीका था, जिस कारण अवतार की मां उन्हें किसी हर समय काम व्यस्त रखना चाहती थी, जिससे वह थक जाए और शैतानी ना कर सके।
लेकिन उस समय अवतार खुद को भाग्यशाली भी समझते होंगे क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें शुरूआती समय में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी दिलावाई। फार्म पर कड़ी मेहनत करने की वजह से अवतार के कंधे काफी मजबूत हो गए और उन्हें जूडो के खेल में एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है।
एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने की वजह से अवतार को अपना खर्चा खुद उठाना पड़ता था। अवतार के परिवार ने उन्हें कभी भी किसी चीज़ की कमी नहीं होने दी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी फिक्स डिपॉजिट तक तुड़वा दी। अपने करियर के शुरूआती समय में अवतार को कई ऐसे लोग भी मिले जिन्होंने उनका हौसला तोड़ने के कोशिश भी की लेकिन अवतार अपनी राह से नहीं भटके और खुद को एक शानदार जूडो प्लेयर बनाकर दम लिया। मौजूदा समय में अवतार पंजाब पुलिस में सहायक सब इंस्पेकटर के पद पर नौकरी कर रहे हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
साल 2014 में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अवतार ने हिस्सा लिया जिसमें वह पुरुषो की मिडिलवेट इवेंट में भारत के लिए खेलने उतरे लेकिन राउंड ऑफ 16 में उन्हें मैथ्यू पुर्से से हार कर बाहर होना पड़ा। मई 2016 तक अवतार ने 6 इवेंट में हिस्सा लिया था और उन्हें पैसो की कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने इंडियन फेडरेशन से सहयता की गुजारिश के लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।
हर तरफ से मदद के दरवाजे बंद होने के बाद अवतार के माता-पिता ने अपनी सारी जमा पूंजी को अपने बेटे की सहायता में लगा दी जिससे वह टर्की में होने वाले साल 2016 ग्रांड प्रिक्स में हिस्सा ले सके। अपने परिवार के अलावा सिंह को अपने कोच यशपाल सोलंकी से भी मदद मिले जिन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।
साल 2016 में अवतार सिंह ने साउथ एशियन गेम्स में 90 किलोग्राम वर्ग में संजय महारंजन और बांग्लादेश के जहांगीर अलम को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी और इसके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद कक्ड को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। अप्रैल 2016 में अवतार सिंह ने एशियन जूडो चैंपियनशिप में तजाकिस्तान के कोमरोनश उस्तोप्रियोन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था, लेकिन वह फाइनल में जगह नहीं बना सके और 5 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया, लेकिन इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन का लाभ अवतार को विश्व रैकिंग मिला जहां पर वह 200 स्थान से सीधे 79 स्थान पर आ गए।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अवतार सिंह के अचीवमेंट और शानदार प्रदर्शन के अलावा यह खिलाड़ी उस समय सुर्खियों में आया था, जब इंडिया फेडरेशन की तरफ से उन्हें आर्थिक मदद नहीं मिली जिससे वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जा सके। साल 2016 के रियो ओलंपिक में हार के बाद भी अवतार सिंह खबरो में काफी तेज़ी के साथ आये थे।
नेटवर्थ
अवतार सिंह की नेटवर्थ को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…