भारतीय महिला रेसवॉकर खिलाड़ी सपना पूनिया जो राजस्थान के जयपुर से आती हैं, उन्होंने साल 2016 में रियो में हुए ओलंपिक में देश के लिए खेला था। साल 2015 के नेशनल गेम्स में 20 किलोमीटर वॉक इवेंट में सपना ने रिकॉर्ड समय 1 घंटा 40 मिनट और 35 सेकेंड में पूरा करके नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
शुरूआती जीवन
सपना का जन्म 2 जनवरी 1988 को जयपुर में हुआ था। शुरू में सपना की पढ़ाई गवर्नमेंट स्कूल में हुई लेकिन जब उन्होंने स्टेट लेवल पर खेलना शुरू कर दिया तो उसके बाद उन्होंने प्राइवेट स्कूल में एडमिशन ले लिया।
निजी जीवन
सपना ने 17 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी और इसके अलगे ही साल उन्होंने एक बच्चे को भी जन्म दिया। इसके बावजूद सपना ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और इसे पूरा करने के बाद उन्हें साल 2008 में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिल गयी। सपना का परिवार बेहद छोटा है, जिसमें उनके पति के अलावा एक 12 साल का लड़का है। सपना ने जो भी सफलता हासिल की है, उसके लिए उन्होंने अपने पति को सबसे बड़ा समर्थन देने वाला बताया।
प्रोफेशनल जीवन
सपना पूनिया के पति का नाम अनिल पूनिया जिन्होंने सपना को खेल की प्रति अधिक ध्यान देने के लिए कहा जिससे उन्हें नौकरी में प्रमोशन आसानी से मिल सके। सपना ने इसके बाद पुलिस स्टेशन कैंपस में अपनी ट्रेनिंग को शुरू कर दिया और 6 से 7 महिनों की कड़ी मेहनत के बाद ऑल इंडिया लेवल में रेस वॉकिंग इवेंट में गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया। इसके बाद सपना का प्रमोशन हो हेड कांस्टेबल के पद पर हो गया। सपना के पति के अलावा एडीशनल सीनियर पुलिस राम सिंह शेखावत ने भी उन्हें ट्रेनिंग में काफी मदद की।
पहले 10 किलोमीटर रेस वॉकिंग में विशेषज्ञ होने के बाद सपना ने 20 किलोमीटर रेसवॉक का अभ्यास करना शुरू किया और फिर नेशनल गेम्स में इसी कैटेगरी में हिस्सा लिया। सपना ने राष्ट्रीय गेम्स में हिस्सा लेते हुए जीत हासिल की जिसके बाद वह एशियन चैंपियनशिप जो जापान में होनी थी उसके लिए भी क्वालिफाइ कर गयी। जापान में हुई एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में सपना ने 1 घंटे 35 मिनट 36 सेकेंड में रेस को पूरा करते हुए चौथे स्थान पर रही थी।
रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने से 1 महिने पहले सपना पोलेंड में ट्रेनिंग के लिए गयी थी। जिसके बाद उन्होंने ओलंपिक में 20 किलोमीटर वॉक इवेंट में हिस्सा लिया लेकिन वह रेस को खत्म नहीं कर सकी। सपना कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा अभी तक ले चुकी हैं।
निजी जानकारी
फिजिकल माप
अचीवमेंट
नेटवर्थ
सपना पूनिया राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेकटर के पद पर तैनात होने के साथ सरकार से वेतन पाती हैं। उनकी नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…