Categories: ओलंपिक

भारतीय शूटिंग खिलाड़ी जीतू राय के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारतीय शूटर खिलाड़ी जीतू राय जो 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेते हैं। नेपाल में जन्म लेने वाले जीतू राय को खेल रत्न अवार्ड भी मिल चुका है। जूनियर कमिशनर ऑफीसर के पद पर तैनात जीतू राय का नाम शूटिंग के रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है।

शुरूआती जीवन

जीतू राय ने शूटिंग की शुरूआत आर्मी में भर्ती होने के बाद शुरू की जिसके बाद शुरू में उन्हें काफी हार और अस्वीकार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भी जीतू ने अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहे। जिसके बाद साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जीतू राय ने रिकॉर्ड बनाने का काम किया। नेपाल में जन्म लेने वाले जीतू राय का परिवार बाद में भारत आकर बस गया था।

निजी जीवन

जीतू राय का जन्म 26 अगस्त 1987 को नेपाल के शंकुवासाबा में हुआ था, जीतू अपने माता-पिता के 5 बच्चों में चौथी संतान थे। जीतू 11 गोरखा राइफल भारतीय आर्मी में नेब सूबेदार के पद पर तैनात थे। बचपन नेपाल में बिताने के बाद परिवार के भारत आकर बसने के बाद जीतू साल 2006 में भारतीय आर्मी में भर्ती हो गए। भारत की नागरिकता मिलने के बाद जीतू को साल 2011 के नेशनल गेम्स में भी हिस्सा लेने का मौका मिला।

अपने शूटिंग के करियर की शुरूआत जीतू ने साल 2010-2011 में आर्मी शूटिंग स्कॉवड के साथ शुरू की लेकिन शुरू में उनके हाथों में निराशा ही लगी जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

प्रोफेशनल लाइफ

साल 2014 में हुए आईएसएसएफ वर्ल्डकप जो म्यूनिक में हुआ था, उसमें 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक अपने नाम पर किया था। ISSF वर्ल्डकप में जीत के बाद जीतू ने मरिबोर में गोल्ड और सिल्वर पदक भी जीता है। 10 दिन के अंदर जीतू ने वर्ल्डकप में तीन पदक जीतकर भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने अकेले वर्ल्डकप में 2 पदक जीते हैं। साल 2014 के शानदार प्रदर्शन के आधार पर जीतू राय विश्व में 10 मीटर एयर पिस्टल रैकिंग में पहले स्थान पर आने के साख 50 मीटर एयर पिस्टल में चौथी पोजीशन पर आ गए थे।

इसके बाद जीतू राय ने साल 2014 में ही एक और रिकॉर्ड बनाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेश राउंड में 562 अंक अर्जित किये। इसी इवेंट के फाइनल में जीतू ने 194.1 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता था। वहीं साल 2014 में ही हुए एशियन गेम्स में जीतू ने 50 मीटर एयर पिस्टल में भी गोल्ड मेडल जीता, यही नहीं पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में भी कांस्य पदक जीता।

इसके बाद साल 2016 में बाकू में हुए ISSF वर्ल्डकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीतू ने सिल्वर पदक जीता। एक लम्बे ब्रेक के बाद जीतू ने शानदार वापसी की लेकिन ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीतू अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और आखिरी स्थान पर खत्म किया था। इस हार के बावजूद जीतू ने शूटिंग के प्रति अपने जुनून को बरकरार रखा हुआ है और वह लगातार 50 मीटर पिस्टल इवेंट का अभ्यास कर रहे हैं।

अपने कठिन समय को पीछे छोड़ते हुए जीतू राय ने साल 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 235.1 का स्कोर करके शानदार रिकॉर्ड तो बनाया ही साथ ही गोल्ड मेडल भी जीता जो उनके करियर में यह दूसरा गोल्ड मेडल था।

अवार्ड्स

  • साल 2015 में जीतू राय को भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड दिया गया था।
  • साल 2016 में जीतू राय को खेल रत्न पुरस्कार शूटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।
  • साल 2015 में सीएनएन-आईबीएन स्पोर्ट्स में इंडियन ऑफ दी इयर का पुरस्कार मिला।

अचीवमेंट

वर्ल्ड चैंपियनशिप

साल 2014 में ग्रांडा में हुई चैंपियनशिप में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

वर्ल्डकप

  • साल 2018 में ग्रांडा में हुए विश्वकप में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2017 में दिल्ली में हुए विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टर मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2014 में मरिबोर में हुए विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2014 में म्यूनिक में हुए विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2014 में म्यूनिक में हुए विश्वकप में 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2015 में चैंगवन में हुए विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स

  • साल 2014 में हुए ग्लासगो में हुए गेम्स में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स

  • साल 2014 में इंचियोन में हुए गेम्स में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2014 में इंचियोन में हुए गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स

  • साल 2017 में ब्रिस्बेन में हुए गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2017 में हुए ब्रिस्बेन में हुए गेम्स में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता।

निजी जानकारी

  • नाम – जीतू राय
  • निकानेम – जीतू राय
  • स्पोर्ट – शूटिंग
  • इवेंट – 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर एयर पिस्टल
  • रैंक – 10 मीटर एयर पिस्टल में तीसरे स्थान पर और 50 मीटर पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहे थे।
  • लम्बाई – 163 सेंटीमीटर
  • वजन – 64 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 26 अगस्त 1987
  • उम्र – 32 साल
  • जन्म स्थान – शंकुवा सबा डिस्ट्रिक, नेपाल
  • राशी – वर्गो
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – शंकुवा सबा
  • रिलीजन – पता नहीं

विवाद

शूटिंग खिलाड़ी जीतू राय उस समय खबरो में आये थे, जब उन्हें कुछ प्रमुख इवेंट के नजरअंदाज किया गया था, जब वह ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ नहीं कर सके थे। इसके अलावा जीतू ने अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर लगातार खबरो में रहे थे।

नेटवर्थ

जीतू राय की नेटवर्थ को लेकर किसी भी की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वह शूटिंग के अलावा भारतीय आर्मी से मिलने वेतन से अपनी कमाई करते हैं।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago