भारत की प्रतिभाशाली शूटर खिलाड़ी अयोनिका पॉल जो 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिस्सा लेती हैं। अयोनिका ने देश का नेतृत्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा लिया है। इस युवा शूटर खिलाड़ी ने अपनी जीवन में खेल और पढ़ाई का काफी शानदार संतुलन बनाकर रखा हुआ है, काफी कम उम्र में अयोनिका ने कई टाइटल्स को अपने नाम पर किया था।
शुरूआती जीवन
अयोनिका पॉल ने अपना ग्लोबल डेब्यू साल 2008 में म्यूनिक में हुई इंटरनेशनल जूनियर शूटिंग कॉम्पटीशन में किया था, जहां पर उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। जूनियर कैटेगरी में अयोनिका ने काफी सारे पदकों को अपने नाम पर किया और अब वह सीनियर लीग्स में सभी को काफी कड़ा मुकाबला दे रही हैं। अयोनिका ने अपनी प्रतिभा को देखते हुए उसे सही दिशा में लगाने का फैसला लिया जिससे वह बेहतर खिलाड़ी बन सके और इसी कारण यह शूटर खिलाड़ी हमेशा शूटिंग का ज्ञान हासिल करने के लिए उत्सुक रहती हैं।
निजी जीवन
अयोनिका पॉल का जन्म 23 सितम्बर 1992 को मुम्बई में हुआ था। अयोनिका के पिता का नाम असीम पॉल है, जो भारतीय रेलवे में नौकरी करते हैं, वहीं मां अपर्णा पॉल ने भी अपने बेटी को उसका सपना पूरा करने में हौसला बढ़ाने का काम किया। अयोनिका ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुम्बई के सब्रनबन चैम्बर के स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल की है, इसके अलावा अयोनिका ने बीई इलेक्ट्रानिक्स की डिग्री लेने के साथ भारत की नेशनल राइफल एसोसियेशन की सदस्य भी हैं।
अपने शुरूआती दिनों में पिता के अंडर में अयोनिका ने स्वीमिंग की ट्रेनिंग शुरू की थी, लेकिन अयोनिका ने जब साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन राठौर को सिल्वर मेडल जीतते हुए देखा तो उन्होंने इसके 2 साल बाद शूटिंग में आने का फैसला लिया। इसके बाद उनके पिता ने 1.2 का लाख का कर्ज लेकर फियनवार्कबू लाकर दिया तो उससे उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की। यह अयोनिका की पहली राइफल थी, जिससे उन्होंने पूणे में अभ्यास शुरू किया। इस युवा शूटर खिलाड़ी के लिए अपनी प्रैक्टिस और पढ़ाई के बीच में तालमेल बिठाना आसान काम नहीं था, लेकिन अयोनिका ने इसे काफी सफलतापूर्वक संभालते हुए दोनों में ही अच्छा किया।
प्रोफेशनल जीवन
एक बच्चे के तौप पर अयोनिका ने काफी सारे स्पोर्ट्स खेले जिसमें वॉटर पोलो, बॉस्केटबॉल और स्केटिंग शामिल हैं। इसके अलावा वह रोजाना स्वीमिंग भी करती थी। अयोनिका को बचपन से ही गन काफी पसंद थी और इसी कारण वह इसमें अपने हाथ आजमाना चाहती थी। अयोनिका का पहला कॉम्पटीशन इंटर स्कूल था जिसमें उन्होंने 144 का स्कोर करके किसी को अपने आस-पास भी नहीं आने दिया।
शूटिंग की इस पूरी जर्नी में अयोनिका के परिवार ने उन्हें किसी भी जरूरी चीज की कभी कमी नहीं पड़ने दी। अयोनिका के शूटिंग जैकट और ट्राउजर की कीमत लगभग 70000 रूपये के आसपास है और वहीं उनके जूते की कीमत लगभग 18000 रूपये वहीं उनका हथियार 1 लाख 70 हजार का, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हर स्टेज पर समर्थन गिया जिससे वह मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी मजबूत रही।
अवार्ड्स
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अयोनिका पॉल को शिव छत्रपति पुरस्कार दिया।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा अयोनिका पॉल उस समय सुर्खियों में आयी थी, जब उन्होंने रिलो ओलंपिक विलेज को छोड़कर चली गयी थी। अयोनिका मीडिया से दूर रहने के लिए एक सर्विस अपार्टमेंट में रहने चली गयी थी, जिससे वह अपना पूरा ध्यान शूटिंग प्रैक्टिस पर लगा सके।
नेटवर्थ
अयोनिका पॉल की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…