Categories: ओलंपिक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग चंद्रशेखर शेट्टी एक शानदार खिलाड़ी हैं और वह मिक्सड डब्लस के साथ पुरुष डब्लस में खेलते हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ उनकी जोड़ी काफी सफल रही है और दोनों ने साथ में कई खिताबों को अपने नाम पर किया है। हैदराबाद में गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में चिराग ट्रेनिंग करते हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने जब थाईलैंड ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ मिलकर जीत हासिल की थी, तो वह भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन गयी जिन्होंने पुरुषो के सुपर 500 के टाइटल को अपने नाम पर किया था।

शुरुआती जीवन

चिराग शेट्टी ने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए बैडमिंटन को चुना, क्योंकि उनके पिता हमेशा चाहते थे, कि एक दिन उनका बेटा कॉमनवेल्थ गेम्स में खेले। युवा चिराग ने अपने खेल में काफी मेहनत की जिस कारण उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई पदकों को जीता। चिराग ने सात्विकसाईराज के साथ मिलकर पूर्व वर्ल्ड टॉपर और ओलंपिक चैंपियन टीम मार्किस किडो और हेंद्रा गुनावन को हराया इसके अलावा दोनों ने ग्लासगो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालीफाइ किया।

निजी जीवन

चिराग चंद्रशेखर शेट्टी का जन्म 4 जुलाई 1997 को मुम्बई में हुआ था। चिराग के पिता का नाम चंद्रशेखर शेट्टी और मां का नाम सुजाता शेट्टी है। भारतीय माता-पिता जो अपने बच्चों को किसी एक प्रोफेशन को चुनने का दबाव डालते हैं, तो वहीं चिराग के माता-पिता ने अपने दोनों ही बच्चों को किसी एक व्यक्तिगत स्पोर्ट में करियर बनाने के लिए कहा। चिराग की बहन अर्या शेट्टी भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अर्या इस समय उदय पवार एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहीं हैं और वह भी डब्लस में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

चिराग के पिता ने अपने दोनों ही बच्चों का लगातार सपोर्ट किया है, लेकिन चंद्रशेखर चाहते हैं, कि चिराग को व्यक्तिगत तौर पर खेलना चाहिए क्योंकि टीम गेम में काफी सारी चीज़े शामिल होने के साथ राजनीति भी देखने को मिलती है, लेकिन चिराग ने अपने पिता की इस सोच को गलत साबित करते हुए टीम गेम में ही सारी सफलता हासिल की। दोनों ही बच्चों के खेल में होने की वजह से चंद्रशेखर और सुजाता को उनके खेल के प्रति चिंता भी रहती है और इस कारण भारत में होने वाले कॉम्पटीशन को देखने जाते हैं, जिससे अपने बच्चों का हौसला बढ़ा सके।

प्रोफेशनल जीवन

चिराग शेट्टी अपने स्कूल रियान इंटरनेशनल से ही एक चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। 22 साल के चिराग को पूर्व भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी उदय पवार ने ट्रेनिंग दी है। अपने करियर के शुरूआती दिनों में चिराग ने प्रदर्शन के दम पर नेशनल स्तर के काफी कोचों का ध्यान अपनी तरफ खीचा था। उदय पवार एकेडमी में ट्रेनिंग करने के बाद चिरान हैदराबाद चले गए जहां पर उन्होंने गोपीचंद एकेडमी में ट्रेनिंग ली और उनके साथी खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी भी इसी एकेडमी में ट्रेनिंग लेते हैं।

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले चिराग को बैक इंजरी हो गयी थी लेकिन इसके बावजूद चिराग ने डब्लस में सिल्वर तो वहीं मिक्सड डब्लस में गोल्ड मेडल जीता और इसके बाद चिराग ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा कई और टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। चिराग ने अभी तक 5 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम पर किये हैं।

अचीवमेंट

  • साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मिक्सड डब्लस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष डब्लस में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2016 में हैदराबाद में हुई एशियन टीम चैंपियनशिप में पुरुष टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशनल वर्ल्ड टूर

साल टूर्नामेंट पार्टनर विपक्षी रिजल्ट
2019 थाईलैंड ओपन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ली जुनहुई, ली यूचेन गोल्ड विजेता
2018 सयैद मोदी इंटरनेशनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी फजर अलफियन मुहम्मद, रियान अर्डिंटो सिल्वर, रनरअप
2018 हैदराबाद ओपन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी अकबर बिनटेंग चायनोमोह, रीजा पेहल्वी इस्फाहनी गोल्ड विजेता

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशनल सीरीज

साल टूर्नामेंट पार्टनर विपक्षी रिजल्ट
2019 ब्राजील इंटरनेशनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी जैली मास, रॉबिन तबेलिंग गोल्ड विजेता
2017 वियतनाम इंटरनेशनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी त्रावुच पोटिंग, नंथाकर्न योर्डफेइशांग गोल्ड विजेता
2016 बांग्लादेश इंटरनेशनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एम. अनिल कुमार राजू, वेंकट गौरव प्रसाद गोल्ड विजेता
2016 टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी अर्जुन, एम.आर. रामचंद्रन श्लोक गोल्ड विजेता
2016 इंडिया इंटरनेशनल सीरीज़ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी घो श्जे फीनुर, इज्जुदीन गोल्ड विजेता
2016 मॉरीशस इंटरनेशनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ध्रुव कपिला, सौरभ शर्मा गोल्ड विजेता

निजी जानकारी

  • नाम – चिराग चंद्रशेखर शेट्टी
  • निकनेम – चिराग शेट्टी
  • स्पोर्ट – बैडमिंटन
  • इवेंट – पुरुष डब्लस इवेंट और मिक्सड डब्लस
  • देश – भारत
  • पिता का नाम – चंद्रशेखर शेट्टी
  • मां का नाम – सुजाता शेट्टी
  • बहन का नाम – अर्या शेट्टी
  • कोच – उदय पवार
  • लम्बाई – 1.86 मीटर (6 फुट 1 इंच)
  • वजन – 62 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक
  • जन्म – 4 जुलाई 1997
  • उम्र – 22 साल
  • जन्म स्थान – मुम्बई, भारत
  • राशी – कैंसर
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – मुम्बई
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

चिराग शेट्टी ने अभी तक अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों को लेकर ही सुर्खियां बटोरी हैं, इसके अलावा इस युवा बैडमिंटन खिलाड़ी का पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर ही रहता है, जिस कारण चिराग किसी भी तरह के विवादों से दूर ही रहते हैं।

नेटवर्थ

चिराग शेट्टी की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago