CWC 2019: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के स्पिन कोच सुनील जोशी ने खेला माइंड गेम

Bangladesh coach Sunil Joshi Plan for Ind-ban Clash on July 2

बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अभी तक शानदार प्रदर्शन करते हुए काफी तारीफ बटोरी हैं। बांग्लादेश ने अभी तक इस विश्वकप में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल पर 5 वें पायदान पर बनी हुई है और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों ही मैच में जीत हासिल करनी होगी जिसमें बांग्लादेश की टीम विश्वकप में अपना अगला मैच भारत के खिलाफ 2 जुलाई को खेलने उतरेगी।

भारत के खिलाफ एजबेस्टन में 2 जुलाई को खेलने के बाद बांग्लादेश को इस विश्वकप में अपना आखिरी ग्रुप स्टेज़ मैच 5 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ लार्ड्स के मैदान पर खेलना है।

Image Source

पिछले कुछ सालों से अधिक रोमांच देखने को मिलता है | Sunil Joshi on Ind-ban Clash

एशिया में पहले जहां भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बेहद रोमांच देखने को मिलता है, तो अब पिछले कुछ सालों से बांग्लादेश के खिलाफ भी मैच काफी रोमांचक होने लगे हैं, जबसे 2007 के विश्वकप में बांग्लादेश ने भारत को विश्वकप में हराकर ग्रुप स्टेज़ से बाहर किया था, उसके बाद से दोनों ही देशो के बीच होने वाला मैच किसी जंग से कम नहीं होता है।

2007 के विश्वकप का बदला भारतीय टीम ने बांग्लादेश से पिछले विश्वकप में लिया जब भारत से हारकर बांग्लादेश की टीम विश्वकप से बाहर हो गयी थी और उसके बाद अब कुछ ऐसी ही स्थिती इस बार भी दिखाई दे रही है, क्योंकि बांग्ला टाइगर्स को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों ही मैचो में जीत हासिल करना जरूरी है।

Image Source

पूर्व भारतीय बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज़ और वर्तमान में बांग्लादेश टीम के स्पिन कोच सुनील जोशी ने एक बयान में कहा कि यह मैच काफी रोमांचक होगा। जोशी ने भारत के लिए 1996 से 2001 के बीच में 69 वनडे मैच खेले हैं। जोशी ने कहा कि हमें पता है, कि भारतीय टीम के बल्लेबाज़ स्पिन अच्छी खेलते हैं लेकिन आप बांग्लादेश के स्पिनरो को हल्के में नहीं ले सकते हैं, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज़ को अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ो ने काफी परेशान किया था जिस कारण वह सिर्फ 224 रन ही बना सके और 11 रनों के मामूली अंतर के साथ जीत दर्ज की।

सुनील जोशी ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, हमने इस विश्वकप में अभी तक दिखाया है, कि हम लिमिटेड ओवरो में काफी शानदार खेल रहे हैं और इससे पहले भी हमने आयरलैंड में सीरीज़ जीतने के अलावा वेस्टइंडीज़ को अपने और उसके घर पर हराया वहीं भारत को पिछले तीन सालों में हम हराने के काफी करीब थे, मैंने भारतीय बल्लेबाज़ो को काफी करीब से देखा है, जब भी हम उनके खिलाफ खेलने उतरे हैं, हमें पता है कि उन्हें कहां पर गेंदबाज़ी करना है।

एक जो चौकाने वाली बात यह हैं, कि जब भारत और बांग्लादेश के बीच में पहला टेस्ट मैच ढ़ाका में साल 2000 में खेला गया था, तो उसमें सुनील जोशी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच 30 जून को मैच खेलने के बाद भारतीय टीम को 1 दिन का ही आराम मिलेगा बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने से पहले जिस कारण यह मैच भारत के लिए भी आसान नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago