Brian Lara Admitted in hospital Due to Chest Pain
वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ बल्लेबाज़ ब्रायन लारा जो इस समय मुम्बई में आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए ऑफीशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के लिए एक्सपर्ट पैनल में शामिल हैं। वह पिछले कुछ मैचो से स्टूडियों में नहीं दिख रहे हैं, जिसके पीछे उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहना है। लारा को सीने में दर्द होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा।
कुछ ही दिन पहले ब्रायन लारा इंग्लैंड में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को देखने के लिए मैनचेस्टर गए थे, जिसके बाद वह भारत वापस आ गए थे। लारा एक इवेंट के सिलसिले में गए हुए थे, जहां पर उन्हें सीने में कुछ तकलीफ हुई जिसके बाद लारा को तुरंत पारेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद ऐसे ख़बरे आयी कि लारा को हल्का हार्ट अटैक आया था, लेकिन अब वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।
मराठी डेली लोकसत्ता की खबर के अनुसार ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रवीण कुलकर्णी ने लारा का इलाज़ किया और उनकी एंजियोग्राफी की गयी हार्ट में तकलीफ को देखते हुए जिसके बाद रिपोर्ट में सबकुछ सामान्य आने के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया गया।
ब्रायन लारा को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच हुए मैच के बाद कॉमेंट्री से आराम दे दिया गया था, जिसके बाद उम्मीद थी, कि वह भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच होने वाले मैच में वापस एक्सपर्ट की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार लारा को अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है और उनको लेकर किसी भी तरह की चिंता करने की कोई बात नहीं है।
लारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया हैं, जिसमें लारा ने 131 टेस्ट मैच में 11953 रन बनाये हैं, तो वहीं 299 वनडे मैचो में 10405 रन। इसके अलावा टेस्ट करियर में लारा ने 48 अर्धशतकों के साथ 34 शतक भी लगाए हैं, वहीं वनडे में 63 अर्धशतक और 19 शतक शामिल हैं। लारा वेस्टइंडीज़ के लिए वनडे और टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में लारा के नाम पर सबसे अधिक एक पारी में रन बनाने का रिकॉर्ड है।
यहां पर देखिए वीडियोः
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…