बांग्लादेश क्रिकेट टीम का साल 2020 में रहेगा यह पूरा शेड्यूल

पिछले दशक में यदि किसी टीम में सबसे अधिक सुधार देखने को मिला तो वह बांग्लादेश की टीम थी। बांग्ला टाइगर ने साल 2011 के वर्ल्डकप में अधिक प्रभाव भले ही नहीं छोड़ सके हों लेकिन टीम ने 2015 के वर्ल्डकप में क्वाटर फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा टीम ने साल 2012, 2016 और 2018 के एशिया कप में फाइनल तक का सफर तय किया था।

इस दौरान मशरफे मुर्तजा, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम ने अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन अब टीम में युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, जिस कारण प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। बांग्लादेश के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती है, वह यह कि टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

जहां टीम लिमिटेड ओवर्स के फार्मेट में अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में कामयाब दिख रही है, तो वहीं टीम को टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन में सुधार की सबसे बड़ी जरुरत है। साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को साल 2020 में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ खेलने के साथ एशिया कप और टी20 विश्वकप में भी हिस्सा लेना है।

यहां पर देखिए बांग्लादेश टीम का साल 2020 का पूरा शेड्यूल

बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा, 2020

साल 2020 में बांग्लादेश को अपनी पहली सीरीज़ पाकिस्तान के दौरे पर खेलनी है, लेकिन अभी तक इस सीरीज़ को लेकर तारिखों का ऐलान नहीं किया गया है। बांग्लादेश को पाकिस्तान के दौरे पर 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलनी है।

बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा, 2020

14 मई – आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, पहला वनडे, बेलफास्ट

16 मई – आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, दूसरा वनडे, बेलफास्ट

19 मई – आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, तीसरा वनडे, बेलफास्ट

ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा, 2020

बांग्लादेश को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पहली घरेलू सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी हैं। इस दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेले जायेंगे जो जुलाई के महिने में हो सकते हैं।

बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा, 2020

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी आखिरी विदेशी सीरीज़ खेलने के लिए बांग्लादेश की टीम श्रीलंंका का दौरा करेगी, जिसमें टीम अगस्त के महिने में 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी।

न्यूज़ीलैंड का बांग्लादेश दौरा, 2020

ऑस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश को घर पर न्यूज़ीलैंड की मेजबानी करनी है, जिसमें इस सीरीज़ में 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ होगी। यह सीरीज़ जुलाई से सितम्बर के महिने में खेली जा सकती है।

बांग्लादेश का न्यूज़ीलैंड दौरा, 2020

टी20 विश्वकप से ठीक पहले बांग्लादेश की टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी जहां पर टीम 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलेगी। यह सीरीज़ एशिया कप के खत्म होने के ठीक बाद होगी।

आईसीसी टी20 विश्वकप 2020

19 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम नामीबिया, तीसरा मैच, होबार्ट

21 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, 8 वां मैच, होबार्ट

23 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, 12 वां मैच, होबार्ट

श्रीलंका का बांग्लादेश दौरा, 2020

इस साल के अंत में बांग्लादेश की टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी, जिसमें उसे दिसंबर के महिने में 3 वनडे मैचो की सीरीज़ को खेलना है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago