Categories: WWE

यह 5 खिलाड़ी कर सकते हैं Royal Rumble 2020 में वापसी

Royal Rumble 2020 अब कुछ समय दूर है और WWE के लिए यह इवेंट अहम रहने वाला है क्योंकि इस इवेंट से रेसलमेनिया की सारी दुश्मनियाँ शुरू होगी. इसके अलावा इस बड़े इवेंट में 2 रॉयल रंबल मैच देखने को मिलेंगे. इतने सालों से सिर्फ मेंस रॉयल रंबल मैच होता था लेकिन पिछले 2 सालों से विमेंस सुपरस्टार्स भी इवेंट के हिस्सा है.

WWE हर साल रॉयल रंबल मैचों में कुछ बड़ी और खास चीज़ें बुक करता है. इस इवेंट में कई सारे दिग्गज सुपरस्टार्स नजर आते हैं. इन सबके अलावा कुछ सुपरस्टार्स अपनी चौंकाने वाली वापसी करते हैं. इसलिए हम बात करने वाले हैं कुछ सुपरस्टार्स के बारे में जो Royal Rumble 2020 में वापसी कर सकते हैं.

रोंडा राउजी (Ronda Rousey)

रोंडा राउजी लंबे समय से WWE में नजर नहीं आयी है. रेसलमेनिया 35 में रोंडा ने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था. खबरों के अनुसार, वह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. WWE को उनके लिए अच्छा मैच और स्टोरीलाइन चाहिए. ऐसे में वह रॉयल रंबल में वापसी कर सकती है. यह उनके रिटर्न का सही समय होगा.

जॉन मॉरिसन (John Morrison)

जॉन मॉरिसन WWE के Royal Rumble पीपीवी में वापसी कर सकते हैं. इस सुपरस्टार ने कुछ समय पहले ही WWE के साथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है लेकिन वह अभीतक टीवी पर नजर नहीं आये हैं. WWE उनकी वापसी सीधा रॉयल रंबल में करा सकता है. जॉन इसके साथ ही अपनी रेसलमेनिया स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकता है.

गोल्डबर्ग (Goldberg)

गोल्डबर्ग ने अपना अंतिम मैच समरस्लैम पीपीवी में लड़ा था और इसके बाद वह WWE में नजर नहीं आये हैं. गोल्डबर्ग को WWE रेसलमेनिया में जरूर बुक करना चाहेगा. गोल्डबर्ग के आने से WWE को फायदा होगा. वह रॉयल रंबल मैच में वापसी करने के साथ रेसलमेनिया मैच भी टीज़ कर सकते हैं. हर एक फैन उन्हें फिर WWE में देखना चाहेगा.

द अंडरटेकर (The Undertaker)

अंडरटेकर ने एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में अपना अंतिम मैच लड़ा था जहां उन्होंने रोमन रेंस के साथ टीम बनाई थी. अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 35 में कोई मैच नहीं लड़ा था और वह रेसलमेनिया 36 का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे. इस वजह से अंडरटेकर भी गोल्डबर्ग की तरह रॉयल रंबल मैच में वापसी कर सकते हैं.

जॉन सीना (John Cena)

जॉन सीना पिछले 2 सालों से फिल्मों में व्यस्त है. एक इंटरव्यू में सीना ने बताया था कि वह रेसलमेनिया का हिस्सा बनने वाले हैं और वह इस बार कुछ बड़ा करना चाहते हैं. WWE जरूर उन्हें रॉयल रंबल मैच में वापसी करा सकती है और यहां से वह किसी बड़े स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago