Categories: CricketNews

दुबई नहीं इस देश में खेला जा सकता है, एशिया कप

साल 2020 में होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर अभी तक स्थान तय नहीं हो सका है। इस बार एशिया कप के आयोजन का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास था, लेकिन भारत के वहां पर खेलने से साफ तौर पर मना करने के बाद अब टूर्नामेंट को किसी और जगह पर आयोजित करने को लेकर फैसला लेना बाकी है।

पिछली बार एशिया कप का आयोजन भारत में होना था, लेकिन पाकिस्तान के रिश्ते खराब होने की वजह से यह यूएई में आयोजित किया गया था। इस साल होने वाले टी20 वर्ल्डकप को देखते हुए एशिया कप का भी फार्मेट टी20 होने वाला है। जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बार एशिया कप बांग्लादेश में आयोजित करने का विचार कर रहा है, जिसको लेकर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है।

भारत के लगातार मना करने के बाद करना फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने शुक्रवार को एशिया कप के आयोजित करने को लेकर बातचीत करते हुए यह साफ कर दिया कि यह पाकिस्तान की जगह पर किसी और देश में आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर उन्होंने किसी जगह का नाम नहीं लिया। वहीं नजमुल हुसैन जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल दोनों के प्रेसीडेंट हैं, उन्होंने यह साफ कर दिया कि पीसीबी ने भारतीय टीम को इस बात पर राजी कर लिया है, कि वह एशिया कप खेलने के लिए बांग्लादेश आये यदि उसे आयोजित करने के अधिकार दिए जाते हैं।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एशिया कप को लेकर बयान दिया था, कि यह सितम्बर के महिने में यूएई में खेला जाएगा जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें ही हिस्सा लेंगी लेकिन अब वहां पर कोरोना वायरस की दशहत को लेकर एशिया कप का आयोजन नहीं किया जा सकता जिसके बाद बांग्लादेश में इसे कराने का फैसला किया जा सकता है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago