पूरे वर्ल्ड में इस समय जिस तरह से कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल देखा जा रहा है, जिसकी वजह से कई स्पोर्टिंग इवेंट को पहले से ही रद्द किया जा चुका है। इस वायरस का हमला सबसे पहले चाइना में देखने को मिला था, जिसके बाद अभी तक 30 से अधिक देश इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें भारत भी शामिल हैं। इस वायरस की रोकथाम को लेकर अभी तक कोई वैक्सीन ना बनने की वजह से सभी जगह सावधानी बरती जा रही है, जिस कारण आईपीएल जो 29 मार्च से शुरु होने वाला है, उसे भी आगे बढ़ाने को लेकर लगातार बाते सामने आ रही हैं।
महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार 8 मार्च को अपने दिए एक बयान में यह साफ कर दिया कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सारी बातों को सिरे से खारिज करते हुए आईपीएल के अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही शुरु होने की बात को दोहराया।
राजेश टोपे जो महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री हैं और इस प्रदेश से आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी और गत विजेता मुम्बई इंडियंस जिसका होम ग्राउंड मुम्बई का वानखेडे स्टेडियम हैं, उन्होंने बयान दिया कि, इस समये ऐसे इवेंट में वायरस के फैलने की सबसे ज्यादा आशंका रहने वाली है, क्योंकि लोग काफी अधिक संख्या में होंगे जिस कारण अभी ऐसे इवेंट का आयोजन टाल देना चाहिए।
सौरव गांगुली ने दी ये प्रतिक्रिया
वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी बात को फिर से दोहराते हुए साफ कर दिया कि आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से तैयार कोरोना वायरस को लेकर हमें जो भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाने हैं, वह सभी उठाये जायेंगे।
यदि बात की जाए दूसरे क्रिकेटिंग इवेंट को लेकर नेपाल में होने वाली एवरेस्ट प्रीमियर लीग को जहां आगे के लिए बढ़ा दिया गया है, तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के दौरे पर एक-दूसरे से हाथ ना मिलाने का फैसला किया है। अभी फिलहाल भारत में किसी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर कोरोना वायरस की वजह के रद्द नहीं किया गया है, जिसमें रोड सेफ्टी को खेली जा वर्ल्ड सीरीज 2020 इस समय महाराष्ट्र में खेली जा रही है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…