भारतीय टीम केे सेमीफाइनल में जगह करने के बाद फैंस ने इस तरीके मीम्स के जरिए अपनी खुखी को जाहिर किया

Bangladesh vs India Best Memes
आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एजबैस्टन के मैदान में खेले गए मैच में 28 रनों से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी है, वहीं बांग्लादेश को मिली हार के बाद विश्वकप में उनका सफर लीग स्टेज़ से ही खत्म हो गया।

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया और टीम में 2 बदलाव करते हुए केदार जाधव और कुलदीप यादव की जगह पर दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया वहीं बांग्लादेश की टीम में भी 2 बदलाव देखने को मिले। भारतीय पारी की शुरूआत करने उतरे रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने टीम को शानदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 180 रनों की बड़ी साझेदारी की जिसमें रोहित ने इस टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक लगाते हुए 104 रनों की शानदार पारी खेली वहीं राहुल ने भी 77 रनों की पारी खेली।

इन दोनों के ऑउट होने के बाद कोहली भी अधिक रन नहीं बना सके और 26 रन पर अपना विकेट गवां बैठे लेकिन रिषभ पंत ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 35 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 50 ओवर के बाद 314 रनों तक पहुंचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की।

शाकिब और सैफुद्दीन का प्रयास गयी बेकार
बांग्लादेश की टीम जब इस स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो उसे अपनी ओपनिंग बल्लेबाज़ तमीम इकबाल और सौम्य सरकार से उम्मीद थी, कि वह टीम को एक अच्छी शुरूआत देंगे लेकिन पारी के 10 वें ओवर में तमीम 22 रन पर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए और इसके बाद सौम्य सरकार को हार्दिक पांड्या ने ऑउट करके बांग्लादेश का स्कोर 74 रनों पर 2 विकेट कर दिया।

शाकिब अल हसन से टीम को काफी उम्मीद थी और वह एक छोर से लगातार रन बनाते जा रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि मुशफिकर रहीम 24 रन पर चहल को अपना विकेट दे बैठे इसके बाद लिटन दास भी अधिक कुछ नहीं कर सके और 22 के निज़ी स्कोर पर हार्दिक पांड्या को अपना विकेट दे बैठे।

हार्दिक पांड्या ने इसके बाद शाकिब अल हसन का विकेट लेकर बांग्लादेश की टीम को सबसे बड़ा झटका दिया और उस समय बांग्लादेश को 16 ओवरो में 136 रन बनाने थे। इसके बाद सैफुद्दीन और शब्बीर रहमान ने 66 रनों की आक्रामक साझेदारी करके टीम को लगातार मैच में बनाये रखने की कोशिश जरूर की, लेकिन बुमराह ने शब्बीर को 36 के निज़ी स्कोर पर ऑउट करके एकबार फिर से भारतीय टीम की मैच में वापसी करवा दी।

बुमराह ने इसके बाद आखिरी 2 विकेट लेने में भी अधिक देर नहीं लगाई और लगातार 2 गेंदो में रूबेल हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान को बोल्ड करके बांग्लादेश की पारी 48 ओवर में 286 रनों पर समेटकर टीम की सेमीफाइनल में जगह को पक्का कर दिया।

भारतीय टीम की जीत के बाद फैंस ने किस तरह मीम्स के जरिए अपनी खुशी को जाहिर किया | Bangladesh vs India Best Memes

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago