Ambati Rayudu announces Retirement from all Format
जिस समय भारतीय टीम का विश्वकप के लिए चयन हुआ था, तो काफी लोगो को उम्मीद थी, कि अंबाती रायडू को नंबर 4 की पोजीशन के लिए टीम जगह मिलेगी लेकिन उनकी जगह पर विजय शंकर को टीम में शामिल कर लिया गया और रायडू को बैकअप खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल दिया गया था।
धवन के चोटिल होने के बाद सभी को उम्मीद थी, कि रायडू को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन पंत को धवन की जगह पर शामिल कर लिया गया लेकिन इसके बाद विजय शंकर के चोटिल होकर बाहर होने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किए जाने के बाद काफी सवाल खड़े किए गए कि आखिर रायडू को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया जिसके बाद अब अंबाती रायडू ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
पिछले आईपीएल सीज़न में अंबाती रायडू ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी भी हुई थी, लेकिन वह उम्मीद के अनुसार लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और मिले मौकों का भी नहीं उठा पाये जो उनकी विश्वकप टीम में जगह बनाने में कामयाबी नहीं दे सका और वहीं विजय शंकर ने अपनी ऑलराउंड प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया जिस कारण उनको तरजीह देते हुए चयनकर्ताओं ने शंकर को टीम में शामिल कर लिया।
शंकर के शामिल किए जाने के बाद रायडू ने अपनी नाखुशी को ट्विट करते हुए जाहिर किया और और लिखा कि वह विश्वकप के मैचो को देखने के लिए थ्री डी ग्लास आर्डर कर रहे हैं लेकिन इसके बाद उन्हें जब बैकअप में शामिल किया गया तो रायडू को लगा कि यदि कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता हैं।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और चयनकर्ताओं ने शंकर के घायल होने के बाद भी रायडू को नजरअंदाज़ करते हुए मयंक अग्रवाल को टीम में उनकी जगह पर शामिल कर लिया।
मैं सभी का आभारी हूं | Ambati Rayudu Announces Retirement
अंबाती रायडू ने बीसीसीआई को जो लेटर मेल किया उसमें उन्होंने लिखा कि, मैं अपने इस फैसले के जरिए आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने का फैसला ले रहा हूं। मैं बीसीसीआई के साथ सभी स्टेट संघ जिनमें हैदराबाद, बडौदा, आंध्रा और विदर्भा का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे खेलने का मौका दिया, साथ ही मैच आईपीएल फ्रैंचाइज़ी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अपनी टीम से खेलने का मौका दिया और देश के लिए खेलना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है।
रायडू ने अपने इस मेल में आगे कहा कि, मैं महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और खासकरके विराट कोहली का धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी कप्तानी में मुझे खेलने का मौका मिला। मेरी यह जर्नी काफी शानदार थी और पिछले 25 सालों में मेने काफी उतार-चढाव भी देखे और आखिर में मैं अपने परिवार और सभी फैंस का धन्यवाद देना चाहता हूं जो हर समय मेरे साथ खड़े रहे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…