Categories: CricketNews

धोनी के टी20 विश्वकप में खेलने को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया ये बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल मैच के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, जिस कारण लगातार उनके भविष्य को लेकर भारतीय क्रिकेट जगत में बाते चलती रहती हैं। धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आने को लेकर काफी कम ही चांस वैसे दिख रहे हैंं।

राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने विश्वकप के बाद एक बयान देते हुए कहा था, कि हमें धोनी से आगे बढ़ना चाहिए और इसके बाद टीम लगातार रिषभ पंत को लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में चांस दे रही है, इसके अलावा संजू सैमसन को भी टीम के साथ फिलहाल रखा जा रहा है। वहीं इन सबके बावजूद अभी तक यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी है, कि धोनी को लेकर चयनकर्ताओं ने क्या सोचा है और आने वाले भविष्य में वह किस सीरीज़ के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।

बीसीसीआई के नवनियुक्त प्रेसीडेंट सौरव गांगुली ने बोर्ड और धोनी के भविष्य को लेकर यह बात साफ कर दी कि, उनको लेकर बात हुई है, लेकिन हम आपको सारी जानकारी नहीं दे सकते हैं। जहां एक तरफ 38 साल के धोनी को लेकर क्रिकेट जगत में किसी को कुछ भी नहीं पता कि वह कब वापसी करेंगे, लेकिन धोनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनसे इस मुद्दे को लेकर जनवरी तक कोई भी बात नहीं करी जाए।

क्या है, धोनी के टी20 विश्वकप में खेलने को लेकर चांस

जहां एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी लगातार क्रिकेटिंग फील्ड से दूर हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ रहा है, कि क्या वह साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में हिस्सा लेंगे। अक्टूबर 2020 में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप में धोनी को खिलाने को लेकर अभी सौरव गांगुली भी पूरी तरह से आश्वत नहीं है।

इस बारे में जब सौरव गांगुली ने पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि, क्या धोनी अगले साल टी20 विश्वकप में टीम का हिस्सा होने वाले हैं, तो गांगुली ने अपने अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल उनसे नहीं बल्कि धोनी से पूछना चाहिए। गांगुली बीसीसीआई की 88 वीं वार्षिक आम सभा की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जिसमें उन्होंने धोनी के अलावा चयन समिति के कार्यकाल को लेकर कहा कि प्रसाद और उनकी टीम का समय अब खत्म हो चुका है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago