भारतीय क्रिकेट टीम का एक और सितारा शादी के बंधन में बंध गया। 1 दिसंबर 2019 को सयैद मुश्ताक अली ट्राफी का फाइनल मैच कर्नाटका और तमिलनाडु के बीच में खेला गया जिसमें कर्नाटका की टीम ने कप्तान मनीष पांडे के नेतृत्व में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ इस भी ट्राफी को अपने पास बरकरार रखा। मनीष ने इस मैच में 45 गेंदो में 60 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।
इसके ठीक अगले ही दिन 2 दिसंबर 2019 को इस युवा बल्लेबाज़ ने साउथ इंडियन फिल्म अभीनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ विवाद बंधन में बंध गए। सूरत में खेले गया फाइनल मैच रात 10 बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ जिसके अगले दिन मनीष को शादी के लिए मुम्बई पहुंचना था। इस वैवाहिक समारोह में करीबी मित्र और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए।
शादी के बाद दोनों की ही फोटो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने पारंम्परिक कपड़े पहन रखे हैं। अश्रिता शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। 26 की अश्रिता ने इंद्रजीत, ओरु कन्नीयुम मोनू कालावानिकल्म जैसी फिल्मों में काम किया है।
दोनों की शादी को लेकर अक्टूबर के महिने में खबर आ गयी थी, जिससे पहले पिछले एक साल से दोनों ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे, इसकों लेकर भी खबरें आती रही हैं।
यहां पर देखिए दोनों की फोटो
वेस्टइंडीज़ सीरीज़ को लेकर कर रहे हैं, तैयारी
वहीं मनीष पांडे जो भारतीय टीम में अब कुंवारो की लिस्ट से कम होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, वह अपनी शादी के बाद जल्द ही टीम के साथ जुड़ जायेंगे, जिसमें वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 6 दिसंबर से होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं और इसके बाद इतने ही मैच की वनडे सीरीज़ भी खेली जाएगी।
पांडे को पिछली कुछ सीरीज़ से लगातार टीम में खेलने का मौका मिल रहा है और वह इसका लाभ उठाते हुए भी दिख रहे हैं, इसके अलावा सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में भी मनीष ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद देखना दिलचस्प होगा कि वह विंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में किस तरह से खेलते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…